UP की इस सीट पर सपा वापसी को 'बेकरार', क्या BJP बचा पाएगी अपनी 'साख'?

UP Lok Sabha Election: फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार-चार बार बीजेपी और सपा के प्रत्याशी जीते हैं। इस सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा आती हैं और इस पर करीब 16 लाख से अधिक की आबादी है।

Firozabad Lok sabha seat, BJP, Thakur Vishwadeep Singh, SP, Akshat Yadav, BSP, Chaudhary Bashir, Lok Sabha Election 2024, UP Lok Sabha Election, Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, Mayawati

Firozabad Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर भी मतदान है। फिलहाल इस सीट से बीजेपी पार्टी से चंद्रसेन जादौन सांसद हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने जादौन की टिकट काटकर ठाकुर विश्वदीप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने इस सीट से अक्षत यादव को चुनावी मैदान में उतारा है तो बसपा पार्टी से पूर्व मंत्री चौधरी बशीर भी अपनी ताल ठोंक रहे हैं। जिससे इस सीट पर चुनावी मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन

अपने प्रत्याशियों को जानें

बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के इलाके में कई स्कूल और कॉलेज हैं। उनके पिता ठाकुर ब्रजराज सिंह भी 1957 में सांसद रहे थे। उनकी ठाकुर समाज में मजबूत पकड़ है। इससे पहले वह बसपा में थे। वहीं, सपा के अक्षत यादव दिग्गज सपा नेता रामगोपाल यादव के बेटे हैं। वह पार्टी का युवा चेहरा हैं। उधर, बसपा के चौधरी बशीर विधायक रह चुके हैं। वह सपा में भी रहे हैं। वह 2019 में इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन

फिरोजाबाद सीट का समीकरण

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत शिकोहाबाद, टुंडला, सिरसागंज, फिरोजाबाद और जसराना कुल पांच विधानसभा सीट आती हैं। इस सीट पर कुल करीब 16 लाख से अधिक मतदाता हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इनमें से करीब 9 लाख से अधिक पुरुष और 7 लाख से अधिक महिला वोटर हैं। इस सीट पर लगभग 2.5 लाख मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा सीट पर करीब 3 लाख दलित, 2.5 लाख यादव, डेढ़ लाख ठाकुर और ब्राह्मण वोट हैं। इस सीट पर तकरीबन 80000 शक्य मतदाता हैं।

विज्ञापन

शिवपाल ने बिगड़ा था ‘खेल’

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार-चार बार बीजेपी और सपा, तीन बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय और एक-एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, और जनता दल पार्टी का उम्मीदवार जीतकर सांसद पहुंचा है। जानकारी के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी के चंद्रसेन जादौन ने 495,819 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर सपा के अक्षत यादव ने 4,67,038 वोट हासिल किए थे। वहीं, PSP(L) से खड़े हुए शिवपाल यादव ने 91,869 प्राप्त किए थे। इस बार शिवपाल यादव वापस सपा में चले गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ