नोएडा को फरीदाबाद को जोड़ने वाला FNG एक्सप्रेसवे को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें यमुना पर 550 मीटर लंबा पुल, जो लालपुर गांव के पास नोएडा को फरीदाबाद से सीधे जोड़ने का काम करेगा। 56 किलोमीटर लंबा फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे का एक बार फिर से जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है, क्योंकि हरियाणा ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसका काम 20 साल पहले शुरू हुआ था, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का काम लगभग हो चुका था, लेकिन हरियाणा सरकार की मंजूरी की वजह से काम रोकना पड़ा। इसमें जो पुल प्रस्तावित है, वे नदी के दो किनारों को जोड़ेगा, जो लालपुर के पास यूपी-हरियाणा सीमा और नोएडा के सेक्टर 168 में चक मंगरोला के पास है।
लाखों लोगों को रोज फायदा
अभी नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोज लगभग 1 लाख लोग सफर करते हैं, जो नोएडा एक्सप्रेसवे और कालिंदी कुंज से होते हुए जाते हैं। नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक विजय रावल ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि पिछले साल एक बैठक में NCR प्लानिंग बोर्ड ने सुझाव दिया था कि यूपी और हरियाणा सरकारें पुल की लागत को बराबर-बराबर बांट लें। उन्होंने आगे कहा कि नोएडा ने इस बात पर सहमति जताई, लेकिन हरियाणा सरकार को इसके लिए जमीन खरीदनी थी, जो वह नहीं खरीद पाई। इसके चलते ही पुल के निर्माण में और ज्यादा देरी हुई है। आपको बता दें कि 56 किलोमीटर FNG एक्सप्रेसवे की कुंजी है, जो दो एनसीआर शहरों और गाजियाबाद के बीच की यात्रा आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: मुस्कान की चाल में कैसे फंसा साहिल! स्नैपचैट से खुलासा, देखें कैसे-कैसे किए मैसेज?
कितना हुआ काम?
हाल ही में हरियाणा सरकार ने पुल की लागत का 50 फीसदी शेयर करने पर सहमति जताई है, जिसका निर्माण 460 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। अब तक नोएडा से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के कुल 23 किलोमीटर में से 11.6 किलोमीटर का निर्माण किया जा चुका है। नोएडा में 12.1 किलोमीटर के अधूरे हिस्से में छजारसी गांव में 650 मीटर की एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है। सोरखा गांव के पास एक्सप्रेसवे की एक लेन और सेक्टर 143 के पास शहादरा में 200 मीटर की एक और लेन कानूनी कारणों के चलते अभी अधूरी है। वहीं, एक एलिवेटेड सेक्शन को भी सिंचाई विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है। FNG को नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिसमें एक अंडरपास का काम भी अधूरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में मोदी ग्रुप के अकाउंटेंट को गोली मारी, 25 लाख में ली हत्या की सुपारी
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
56 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines