मुस्कान की चाल में कैसे फंसा साहिल! स्नैपचैट से खुलासा, देखें कैसे-कैसे किए मैसेज?

मेरठ मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुस्कान साहिल की मृत मां बन स्नैपचैट के माध्यम से उसे बेवकूफ बनाती थी। वो हत्या के लिए उसे उकसाती थी। जानिए कैसे फर्जी अकाउंट के जरिए उसने साहिल को अपने जाल में फंसाया।

Muskan Rastogi Sahil Shukla case

Muskan Rastogi Sahil Shukla case

मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्याकांड सुर्खियों में बना हुआ है। लंदन से लौटे अपने पति को मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर मार दिया। अब दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं और वहां उनकी हालत खराब बताई जा रही है क्योंकि उन्हें नशे की लत है और जेल में नशा मिल नहीं रहा है। केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, इसी बीच एक नई और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मुस्कान स्नैपचैट के माध्यम से साहिल की मरी हुई मां बन उसे मैसेज भेजती थी और हत्या के लिए उकसाती थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

साहिल की मरी हुई मां बनती थी मुस्कान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान स्नैपचैट के माध्यम से साहिल की मरी हुई मां बन उसके साथ चैट करती थी। पुलिस जांच में पता चला है कि साहिल को काले जादू पर गहरा विश्वास था और वह बहुत अंधविश्वासी था। मुस्कान को उसके अंधविश्वास के बारे में पता था और उसने उसका फायदा उठाकर उसे हत्या करने के लिए मजबूर किया। मुस्कान अपने भाई के फोन नंबर से फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाकर ये काम करती थी। उसे पता था साहिल अंधविश्वासी है ऐसे में उसने आसानी से उसे बेवकूफ बनाया दिया।

मुस्कान ने बनाए थे फर्जी अकाउंट

रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान ने अपने भाई और मां के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए और उससे साहिल को बेवकूफ बनाया। उसने फर्जी अकाउंट से साहिल को इस बात का विश्वास दिला दिया कि उसकी मरी हुई मां उससे बात करती है। सूत्रों के अनुसार, स्नैपचैट चैट रिकॉर्ड से पता चलता है कि मुस्कान, ‘मुस्की’ नाम से, साहिल की मृत मां होने का नाटक करते हुए उससे बातचीत कर रही थी।

क्या मैसेज करती थी मुस्कान

टीवी टूटे में छपी रिपोर्ट में वो मैसेज भी दिए गए हैं जो मुस्कान ने साहिल को किए थे। वो उसकी मरी हुआ मां बन उसे बेवकूफ बनाती थी। उसने मैसेज में लिखा-  “राजा, मेरे बच्चे, हमें माफ कर देना। हम फिर कभी तुमसे बात करने नहीं आएंगे। अब जो भी होगा, होगा। ईश्वरीय शक्ति तुम्हारी रक्षा करेगी। वह खुद को बलिदान कर देगी, लेकिन तुम्हें कुछ नहीं होने देगी।” “सब कुछ बर्बाद हो गया है बेटा। गुड़िया का ख्याल रखना। अब मैं भी वापस नहीं आऊंगी राजा बेटा।” एक अन्य कथित चैट में मुस्कान ने साहिल की मां बनकर लिखा, “राजा, तुम्हारी पत्नी ने परीक्षा पास कर ली है। वह हमारे परिवार का हिस्सा बन गई है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ