गाजियाबाद में मोदी ग्रुप के अकाउंटेंट को गोली मारी, 25 लाख में ली हत्या की सुपारी

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अकाउंटेंट को बुधवार रात बदमाशों ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार परिवार खाना खाने के बाद बाहर टहल रहा था। इस दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।

bulandshahr news

bulandshahr news

उत्तरप्रदेश में बदमाश लगातार पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहां मोदी ग्रुप में कार्यरत एक अकाउंटेंट को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में अकाउंटेंट की बहन और पत्नी भी घायल हुई है। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के अमराला गांव में बुधवार रात की है। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की हैं।

विज्ञापन

हमले से पहले खींचा फोटो

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने हमला करने से पहले अकाउंटेंट की फोटो भेजी और वेरिफाई करवाया। इसके बाद उन्होंने गोली मार दी। मामले में परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि 25 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या करने की साजिश रचवाई गई है। जानकारी के अनुसार रात में खाना खाने के बाद परिवार पास ही में खेत में बनी ट्यूबवेल तक टहलने निकला था।

विज्ञापन

जानें पूरा मामला

इस दौरान आए बदमाशों ने पहले परिवार का फोटो खींचकर आगे भेजा। वेरिफाई होने पर गोली मार दी। हाॅस्पिटल में भर्ती पीड़ितों ने बताया कि तीन बदमाश हमला करने आए थे। जब हमने बदमाशों की हरकत का विरोध किया तो उनमें से दो बदमाशों ने बंदूक की बट से हमला कर दिया। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। हमले के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों के बयान लिए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश मे जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ