Fake Khoya Milk: दिवाली के त्योहार पर लोग मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके नाम पर जहर बांट रहे हैं। हर साल नकली खोया और मिलावटी दूध के मामले सामने आते हैं, लेकिन मिलावटखोर बेलगाम रहते हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान जब अधिकारियों ने एक भट्टी पर रेड की तो होश उड़ गए। यूपी के जालौन में खाद्य विभाग ने भारी मात्रा में खराब खोया और दूध पकड़ा है।
300 किलो खराब सामग्री
खाद्य विभाग ने नदीगांव थाना क्षेत्र के रंजीत का डेरा में ये कार्रवाई की। यहां एक भट्टी से 200 किलो खराब खोया और 100 लीटर दूध पकड़ा। जिसने दिवाली से पहले लोगों के होश फाख्ता कर दिए। अधिकारियों ने खोया और दूध के नमूने को परीक्षण के लिए भी भेजा है।
ये भी पढ़ें: Video: 1.5 मीटर कपड़ा हटाने की इतनी बड़ी सजा? रामगोपाल मिश्रा के भाई ने क्या कहा?
भट्टी में काम रहे लोगों में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से ये भट्टी चल रही थी। जब अधिकारी वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे तो तीन लोग इस जहर को बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों को देख भट्टी में काम कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इस मौके पर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. जतिन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: सांवले रंग का था पति, पत्नी को लोग देते थे ताने; शादी के 4 महीने बाद फंदा लगाकर दे दी जान
तालाब में फेंका गया खराब मावा और दूध
बताया जा रहा है कि नकली खोया और दूध को अधिकारियों ने कार्रवाई के बाद तालाब में फिंकवाया। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। सरकार नया कानून लाने की भी बात कह रही है। बहरहाल, इस कार्रवाई के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि न जाने कितने लोगों तक ये खराब मावा अब तक पहुंच गया होगा। कहीं वे भी तो जाने-अनजाने में इसका शिकार नहीं बन गए। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि संभव हो तो दिवाली पर बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर मिठाई तैयार करें क्योंकि डिमांड ज्यादा होने की वजह से मिलावट की आशंका ज्यादा रहती है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में 44 साल बाद भी नहीं हुई इन फ्लैटों की रजिस्ट्री! अब सैनिकों को छोड़ना पड़ेगा अपना घर?
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
46 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines