हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पप्पू यादव वसूल रहा रंगदारी! बिजनेसमैन बोला- पूर्णिया में रहने को एक करोड़ मांगे, दी मारने की धमकी

Pappu Yadav Extortion Case: बिहार के पूर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है। एक बिजनेसमैन ने उन पर आरोप लगाए हैं। वहीं सांसद ने खुद पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें निराधार बताया।

विज्ञापन

Extortion Case Against Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। एक बिजनेसमैन ने लिखित शिकायत देकर पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। केस दर्ज करके पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजनेसमैन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

पप्पू यादव से पूछताछ की तैयारी चल रही है। वहीं मामला सामने आने के बाद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्हें बदनाम करने की, फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बगावत करके निर्दलीय लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा और जीत गए। पप्पू यादव ने कहा कि उनकी यह जीत विरोधियों को हजम नहीं हो रही, इसलिए साजिश रच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:आग का डराने वाला वीडियो; घरों-मोबाइल टावरों तक पहुंची, उत्तराखंड में 15 दिन से धधक रहा जंगल

विज्ञापन

पैसे नहीं देने पर पूर्णिया छोड़ने की धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर आरोप लगे हैं। शहर के बाईपास स्थित मां फर्नीचर के मालिक ने आरोप लगाया है कि अमित ने पप्पू यादव का नाम लेकर उससे एक करोड़ रुपये मांगे हैं। पैसे नही देने पर पूर्णिया छोड़कर चले जाने की धमकी दी है। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पीड़ित के अनुसार, साल 2021 और 2023 में भी उससे रंगदारी मांगी थी। 2 अप्रैल 2021 को उससे 10 लाख मांगे गए थे। साल 2023 में दुर्गा पूजा के दौरान फोन कॉल और वॉट्सऐप कॉल करके 15 लाख रुपये मांगे गए। साथ ही 2 सोफा सेट भी मांगे गए। धमकी देने के दौरान गाली गलौज भी की गई। गत 6 अप्रैल 2024 को भी अमित यादव ने पप्पू यादव ने फोन करके सांसद के घर 25 लाख रुपये लेकर आने को कहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:उज्जैन से ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में हड़कंप; महिला के कटे हाथ-पैर मिले, 3 टुकड़ों में मिली लाश

सांसद पप्पू यादव ने भी दी सफाई

दूसरी ओर, पप्पू यादव ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि निर्दलीय लड़कर चुनाव जीत गया हूं। इसलिए विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है। वे उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने लगे हैं। अगर मामला 3 साल पुराना है तो तब शिकायत क्यों नहीं दी गई? उनसे शिकायत क्यों नहीं की गई? वे तुरंत अमित के खिलाफ एक्शन लेते। उम्मीद है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। अगर पुलिस ने सहयोग नहीं किया तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पप्पू यादव ने कहा कि पीड़ित ने जिस अमित यादव का नाम लिया है, वह उसे नहीं जानते। पुलिस अपनी जांच पूरी करे, वे हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:BJP और बंगाल में भूचाल; अमित मालवीय पर यौन शोषण के आरोप, RSS नेता को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola