Expressway Speed Limit: आज से बदल गई स्पीड लिमिट, जानिए किस रफ्तार से दौड़ सकेंगी गाड़ियां?

Expressway Speed Limit: यमुना एक्‍सप्रेसवे समेत नोएडा के 6 प्रमुख रास्तों पर अब गाड़ियां अपनी पुरानी रफ्तार से चल सकेंगी, क्योंकि आज से स्पीड लिमिट में बदलाव कर दिया गया है।

Noida Expressway
विज्ञापन

Expressway Speed Limit: एक्सप्रेसवे पर रविवार से चार पहिया वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। यानी आज से यमुना एक्‍सप्रेसवे समेत नोएडा के 6 प्रमुख रास्तों पर पुरानी स्पीड लिमिट को बहाल कर दिया गया है। दरअसल, सर्दियों में घने कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया था, ताकि सड़कों पर हादसे न हों। अब बदलते मौसम के साथ एक बार फिर से गाड़ियां अपनी स्पीड से दौड़ सकेंगी। जानिए अब से किन गाड़ियों की क्या स्पीड रहेगी?

100 किलोमीटर की स्पीड

एक्सप्रेसवे पर रविवार से चार पहिया गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दरअसल, दिसंबर में गाड़ियों का स्पीड को घटाकर 75 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया था। जिसमें भारी गाड़ियों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी। आज से सामान्य गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, तो भारी गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इसके अलावा एमपी टू स्थित एलिवेटेड रोड पर हल्की गाड़ियां 50 किलोमीटर और भारी गाड़ियां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती थीं।

विज्ञापन

किन रास्तों पर लागू नई स्पीड लिमिट?

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, एमपी-2 एलिवेटेड रोडअलावा मास्टर प्लान रोड नंबर-1 (डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर-57 चौराहा), मास्टर प्लान रोड नंबर-2 (सेक्टर-18 से सेक्टर-60 अंडरपास), मास्टर प्लान रोड नंबर-3 (कालिंदी कुंज से सेक्टर-122), रोड नंबर-6 (सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-71 अंडरपास) और डीएससी (दादरी-सूरजपुर-छलेरा) रोड पर 100 किलोमीटर की स्पीड बहाल की गई है।

कोहरे के चलते बदला था नियम

दिसंबर के महीने में घना कोहरा छाया रहता है, जिसकी वजह से  जीरो विजिबिलिटी हो जाती है। इस मौसम में सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ियों का चलना काफी खतरनाक होता है। जिसकी वजह से बहुत से हादसे होते हैं। ऐसे ही सड़क हादसों को रोकने के लिए लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर स्पीड लिमिट में बदलाव किए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ