Video: 15 साल के लड़के को नाचते हुए आया हार्ट अटैक, डांस फ्लोर पर ही हो गई मौत

Etah 15 Year Old Boy Heart Attack: उत्तर प्रदेश के एटा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 15 साल के युवक की डांस फ्लोर पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दूल्हे का छोटा भाई था। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

etah 15 year old boy heart attack

एटा में 15 साल के युवक को आया हार्ट अटैक।

विज्ञापन

Etah 15 Year Old Boy Heart Attack: उत्तर प्रदेश के एटा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 15 साल के लड़के को डीजे पर नाचते हुए हार्ट अटैक आया और उसकी वहीं मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का कुछ अन्य युवकों के साथ डांस कर रहा था।

दूल्हे का छोटा भाई था युवक

वह भी दूसरे युवकों के साथ शादी को जश्न के माहौल में डूबा था। इतने में कुछ ही पलों में वह अचानक डांस फ्लोर पर ही गिर जाता है। इसके बाद उसके साथ डांस कर रहे युवक डांस बंद कर उसकी देखभाल करने लगते हैं, लेकिन वह बेसुध पड़ा रहता है। बताया जा रहा है कि ये युवक दूल्हे का छोटा भाई था। जिसका नाम सुधीर था। हालांकि अभी स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisment

तेजी से बढ़ रहे मामले

यंग एज में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल पटियाला के नाभा डिविजन में भी 15 साल के एक युवक की इसी तरह मौत हो गई थी। वहीं ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में भी 15 साल के छात्र की मौत की खबर सामने आई थी। डॉक्टर्स का मानना है कि जीवनशैली में बदलाव के चलते हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन

हार्ट अटैक के अन्य मामले

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी हाल ही में हार्ट अटैक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जिसमें एक मीडियाकर्मी की जान चली गई। वहीं 29 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में एक पर्यटक को दिल का दौरा पड़ने की दर्दनाक खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि सोनमर्ग हिल स्टेशन में स्नो बाइक की सवारी को एंजॉय करते समय पर्यटक को दिल का दौरा पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ