कन्नौज में एनकाउंटर, मर्डर केस का वांटेड ढेर, साथी को भी लगी गोली

Encounter in Kannauj: बदमाशों ने हाल ही में ज्वेलर की हत्या की थी। ज्वेलर की हत्या के बाद उसकी मंगेतर ने भी सुसाइड कर लिया था।

man absconded with atm machine in kutch gujarat

गुजरात में एटीएम को लेकर फरार हो गया शख्स

Encounter in Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड गोलीबारी की। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि उसका एक अन्य साथी गोली लगे से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों पर हत्या और लूटपाट का केस दर्ज हैं। बदमाशों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों ने हाल ही में एक ज्वेलर की हत्या कर लुटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

पुलिस के रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश भागने लगे थे

पुलिस के अनुसार एनकाउंटर कन्नौज के गुरुसहायगंज पुलिस स्टेशन के पास हुआ है। यहां जांच के दौरान दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों रुकने की बजाए भागने लगे। भागते हुए दोनों ने पुलिस कांस्टेबल अमर सिंह और विनय कुमार पर गोलीबारी की। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भी जवाब कार्रवाई में गोलीबारी कर दोनों को काबू किया।

विज्ञापन

घायल का चल रहा इलाज 

पुलिस की गोलीबारी में दोनों घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उत्तर पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार मरने वाले बदमाश की पहचान इजहार और घायल आरोपी की पहचान तालिब के रूप में हुई है।

ज्वेलर की हत्या के बाद मंगेतर ने किया था सुसाइड 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 5 जनवरी को दोनों ने दुकान से घर जा रहे ज्वेलर मोहम्मद अयाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे 35 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार हाल ही में अयाज की सगाई सना खान से हुई थी। फरवरी में दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन अयाज की हत्या के बाद 8 जनवरी को सना ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ