Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (यीडा) में अब केवल आवासीय और औद्योगिक नहीं, संस्थागत श्रेणी के भूखंडों पर भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यह कदम क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा. अभी तक यीडा की संस्थागत श्रेणी के किसी भी भूखंड को शुरू करने का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया था. हालांकि, अब कुछ परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है. जल्द ही कई नामी काॅलेज यहां खुलने वाले है.
सेक्टर-21 में नर्सिंग स्कूल तैयार
यीडा के सेक्टर-21 में नर्सिंग स्कूल का निर्माण पूरा हो चुका है और यह जल्द शुरू होने की संभावना है. वहीं, एक विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी जारी है. यदि काम तय समय पर पूरा हुआ तो अगले शैक्षणिक सत्र से दोनों संस्थान शुरू हो सकते हैं.
शैक्षिक ढांचे को मिलेगी मजबूती
यीडा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के शुरू होने से स्थानीय निवासियों और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. अब तक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा या नोएडा तक जाना पड़ता था. यीडा के सेक्टर-17ए में फिलहाल केवल दो विश्वविद्यालय चालू हैं. नए संस्थानों के खुलने से क्षेत्र में शिक्षा का ढांचा मजबूत होगा और यहां निवेशकों का रुझान भी बढ़ेगा.
जल्द जारी होगा प्रमाणपत्र
यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि प्राधिकरण का लक्ष्य है कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाए. संस्थागत श्रेणी के भूखंडों पर निर्माण की निगरानी की जा रही है और जल्द ही पहले चालू प्रमाणपत्र जारी करने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के गांव की गलियां होंगी रोशन, LED लाइट लगाने की तैयारी
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! यूपी में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी
9 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines