DRI Lucknow burst illegally turtles Smuggling in Varanasi: लखनऊ की राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) की एक टीम ने वाराणसी में बस में अवैध रूप से 436 कुछओं को ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। साथ ही वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत 436 जीवित कछुए बरामद किए। डीआरआई ने तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए वन अधिकारियों को सौंप दिया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसार, इन कछुओं (पंगशुरा टेंटोरिया के नाम से भी जाना जाता है) को लुप्त प्रजातियों के रूप में संरक्षित किया गया है।
DRI ने कछुओं को वन अधिकारियों को सौंपा
जानकारी के अनुसार, डीआरआई की टीम को कानपुर से वाराणसी अवैध रूप से 436 कछुओं को ले जाने के बारे में पता चला था। जिसके बाद टीम ने वाराणसी में एक बस में तस्कर और उसके पास से कछुओं को बरामद किया। टीम ने तस्कर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसके पास से लुप्त प्रजाति के कछुओं को बरामद कर वन अधिकारियों को सौंप दिया। हालांकि, अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि वे कछुओं का क्या करने वाले थे। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। आरोपी जिन कछुओं की सप्लाई कर रहा था। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि टप में कई प्रजाति के कछुए पड़े हैं। जिसमें छोटे कछुए और बड़े कछुए शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला सलवार में छुपाकर ले जा रही थी ड्राई फ्रूट्स के पैकेट और ग्रॉसरी आइटम, देखिए Video
ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बुजुर्ग Animal; गिनीज बुक के रिकॉर्डधारी जोनाथन ने मनाया 191वां जन्मदिन
उत्तर प्रदेश से दो-तीन दिन पहले भी आया था कछुओं की तस्करी का मामला
आपको बता दें कि दो-तीन दिन पहले भी उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से कछुओं की सप्लाई करने वाला मामला सामने आया था। यहां पर एसटीएफ की टीम ने अवैध रूप से 741 कछुओं की तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से 11 प्रजातियों के कछुओं की बड़ी खेप बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। एसटीएफ की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से कछुओं की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद एसटीएफ की टीम एक्शन आई है। टीम ने मौका पाकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही वैन में सप्लाई किए जा रहे कछुओं को बरामद किया।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
17 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
18 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
19 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
22 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines