---विज्ञापन---

दुनिया

दुनिया का सबसे बुजुर्ग Animal; गिनीज बुक के रिकॉर्डधारी जोनाथन ने मनाया 191वां जन्मदिन

World’s Oldest Living Land Animal Guinness World Records : ब्रिटेन में गवर्नर के हाउस के मैदान में रहने वाले कछुए जोनाथन ने हाल ही में अपने जन्म की 191वीं सालगिरह मनाई है। इसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है।

‘Animal’, पिछले कुछ दिनों से ये शब्द बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। एनिमल की कहानी इतनी पुरानी है, जितने पुराने इंटरनेट तो छोड़िये-दुनिया की सबसे पहले रिवॉल्वर, फोटोग्राफी, हाइड्रोजन का गुब्बारा, पहला लाइट बल्ब, पोस्टल टिकट और यहां तक कि चेन वाली पहली बाइक भी नहीं हैं। यह कहानी रणवीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘Animal’ की नहीं, बल्कि एक कछुए की है। जोनाथन नामक यह कछुआ इस धरती पर सबसे बुजुर्ग जिंदा जीव है। जानें वो अनूठी कहानी-जिसके आगे क्या राजा-क्या रानी, खाक हो चुकी करोड़ों की जवानी।

दुनिया के सबसे उम्रदराज जीव के रूप में चेलोनियन प्रजाति के जोनाथन नामक इस कछुए ने हाल ही में पिछले हफ्ते अपने जन्म की 191वीं सालगिरह मनाई है। रिपोर्टों की मानें तो जोनाथन के पैदा होने की कोई पुख्ता तारीख नहीं है। हालांकि यह विशालकाय कछुआ 1882 से सेंट हेलेना द्वीप पर रह रहा है। बताया जा रहा है कि 1882 में जब इसे यहां विस्थापित किया गया तो उस वक्त यह लगभग 50 वर्ष का परिपक्व सरीसृप था, यानि इस हिसाब से इसका जन्म 1832 में हुआ होगा। अब यह गवर्नर हाउस के मैदान में स्वतंत्र रूप से घूमते हुए अपने दिन बिताता है। हालांकि आंखों से देखने और नासिकाओं से सूंघने में यह असमर्थ हो चुका है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UNILAD (@unilad)

लंबे समय तक जोनाथन के चिकित्सक रहे होलिन्स के प्रयासों से हाल ही में 30 नवंबर 2023 को अब तक सबसे पुराने जीवित प्राणी के रूप में जोनाथन का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इसके बारे में एक खास बात यह है कि पिछले साल यानि 2022 में सेंट हेलेना, असेंशन द्वीप और ट्रिस्टन दा कुन्हा के गवर्नर निगेल फिलिप्स ने जोनाथन 4 दिसंबर 1832 को आधिकारिक जन्मदिन प्रदान किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक हजार लोगों के खाने में भी काफी है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, Guinness World Records में है दर्ज

---विज्ञापन---

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को होलिन्स ने बताया कि गंध की शक्ति खोने और मोतियाबिंद के कारण लगभग अंधे होने के बावजूद जोनाथन की भूख तेज बनी हुई है। एक छोटी सी टीम द्वारा उसे अभी भी सप्ताह में एक बार फलों और सब्जियों की पौष्टिक मदद के साथ हाथ से खाना खिलाया जाता है। यह न केवल उसकी कैलोरी की पूर्ति करता है, बल्कि उसके चयापचय के आवश्यक चालन प्रदान करता है। यह सोचना असाधारण है कि इस सौम्य विशालकाय ने भूमि पर मौजूद हर दूसरे जीवित प्राणी, जिसमें पूरी मानव जाति भी शामिल है, को पीछे छोड़ दिया है। पशुचिकित्सक हॉलिन्स का कहना है कि जोनाथन को लेकर हालिया सभी संकेत उम्मीद देते हैं-वह अपने तीसरे शतक तक पहुंचेगा। उधर, रिपोर्ट्स बताती हैं कि जोनाथन को यह सब अपने आप नहीं करना पड़ा, उसे खुद को अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप पर अपने घर पर एक साथी नर कछुए के साथ 26 साल की साझेदारी में शामिल पाया गया।

यह भी पढ़ें: रवींद्रनाथ कुशारी से कैसे बने टैगोर? कैसा था साहित्य में उच्च सम्मान Nobel Prize पाने वाले पहले गैर-यूरोपीय का जमींदार के रूप में प्रदर्शन?

---विज्ञापन---

चीजें, जो जोनाथन के बाद दुनिया में आईं

यहां ऐतिहासिक पहलुओं पर नजर डाली जाए तो ध्यान आएगा कि सैमुअल कोल्ट ने पहली व्यावसायिक रिवॉल्वर का पेटेंट 1836 में कराया था। बंदूकों का इस्तेमाल भी 1860-64 के अमेरिकी गृहयुद्ध में किया गया था। पहली ‘डागुएरियोटाइप’ तस्वीरें 1839 में छपी थीं। आज तक 13 ट्रिलियन तस्वीरें ली जा चुकी हैं। पेनी फार्थिंग-एक विशाल पिछले पहिये वाली बोझिल मूल साइकल का आविष्कार 19वीं शताब्दी की शुरुआत में किया गया था, लेकिन चेन वाली पहली आधुनिक बाइक 1885 के आसपास विकसित की गई थी। पहले लाइटबल्ब का व्यवसायीकरण भी 1879 के बाद हुआ था।

जानें Interesting Fact : बुखार की दवाई से पल में उतर जाएंगे कपड़ों के जिद्दी दाग; Video में देखें-क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

---विज्ञापन---

First published on: Dec 10, 2023 10:55 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola