UP Agra Woman Tortured by Mother-in-Law: सास ने बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। सास ने बहू को बेटा नहीं पैदा होने पर टॉर्च किया। पति शराब पीकर मारपीट करता है। चरित्र पर शक करता है। घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, दूसरी महिला से अवैध संबंध जैसे मामले सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
एक ऐसा मामला जो अकसर फिल्मों में या विदेशों में ही सुनने और देखने को मिलता है। हालांकि भारत में भी ऐसे संबंधों को मान्यता मिल गई है, लेकिन विरोध के कारण समाज में पूरी तरह से उस रिलेशन को स्वीकारा नहीं गया है। जी हां, बात हो रही है समलैंगिक संबंधों की, जिसका अजीब-सा मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है। एक लड़की की शिकायत पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने उसकी सास के खिलाफ FIR दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विरोध करने पर सुसाइड की धमकी देती सास
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। साथ ही उसने अपनी सास पर समलैंगिक संबंध बनाने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि सास उसे पूरे कपड़े नहीं पहनने देती। सारा दिन उसके साथ छेड़छाड़ करती है। वह पति को उसके पास नहीं आने देती, बल्कि खुद उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाती है।
लड़की ने बताया कि उसने विरोध किया और पुलिस को शिकायत देने की धमकी दी तो सास उसे सुसाइड करने की धमकी देने लगी। वह पिछले 2 साल में 5 बार अपना हाथ काटकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है। कहती है कि अगर वह उसके पास नहीं आई तो फंसा देगी। लड़की का कहना है कि मां की बातों में आकर बेटा भी उसे हाथ नहीं लगाता। न ही अपने पास आने देता। वह उसके बच्चे को नाजायज कहता है। अपनाने से इनकार करता है।
यह भी पढ़ें:पत्नी-बेटे से मिला दो…कहते ही टूट गई सांसें; अमेरिका में भारतीय को गोली मारी, मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने
मायके में रहने को मजबूर लड़की ने मांगा इंसाफ
लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2022 में गाजीपुर निवासी से हुई थी, लेकिन शादी के 5 दिन बाद ही सास ने गहने ले लिए। मायके से और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। पति भी मारपीट करता है और अपने से दूर रखता है। कहता है कि बहन के पति के साथ सोना पड़ेगा। सास ने साड़ी पहनने नहीं देती। ब्लाउज और पेटीकोट में रहने को कहती है। पति चरित्र पर शक करता है।
शारीरिक अत्याचारों से परेशान होकर एक दिन वह चुपके से अपनी ससुराल से निकलकर मायके आ गई। अब पति उसे वापस ले जाने से इनकार कर रहा है। उसे दूसरी शादी करने की धमकी दी है। लड़की का कहना है कि अगर वह ससुराल वापस जाती है तो उसे फिर वही सभी अत्याचार सहन करने पड़ेंगे। इसलिए उसने पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ मांगा है।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines