पत्नी-बेटे से मिला दो...कहते ही टूट गई सांसें; अमेरिका में भारतीय को गोली मारी, मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने

Indian Citizen Murder in America: अमेरिका में एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके मर्डर की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें हमलावर युवक को गोली मारता दिखाई दे रहा है। हमलावर पैसे लूटने के लिए स्टोर में घुसे थे।

Indian Shot Dead in America Supermarket

गोपी कृष्ण ने डॉक्टरों से पत्नी-बेटे से मिलवाने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन

Indian Shot Dead in America: एक बार मुझे मेरी पत्नी और बेटे से मिला दो, इतना कहते ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सालों बाद पत्नी और बेटे से मिलने की अधूरी इच्छा लिए डी गोपी कृष्ण की मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची कोहराम मच गया। गोपी की पत्नी बेहोश हो गई और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोपी का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गृहनगर भेजा जाएगा। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के कार्लापलेम मंडल के याजाली शहर निवासी 32 वर्षीय डी गोपी कृष्ण की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे शनिवार को सुपरमार्केट में घुसकर लूटपाट करने आए बदमाशों ने गोली मारी। रविवार रात को गोपी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गोपी मे मर्डर का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कैश बचाने के चक्कर में गई गोपी की जान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोपी अमेरिका के डलास शहर के प्लेजेंट ग्रोव इलाके में एक गैस स्टेशन स्टोर में काम करता था। शनिवार को स्टोर में हथियार लेकर लुटेरे घुस आए। वे सामान पैक करने लगे तो एक हमलावर कैश काउंटर की तरफ जाने लगा। पैसा बचाने के लिए गोपी कैश काउंटर की तरफ दौड़ा तो हमलावर ने उसे गोली मार दी। इसके बाद हमलावर सामान लूटकर फरार हो गए।

गोपी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान गोपी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गोपी अपनी पत्नी और बेटे को देखना चाहता था, लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक थी। बता दें कि गोपी इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका गया था और उसे अच्छी नौकरी की तलाश थी, लेकिन गुजारे के लिए उसे स्टोर में काम करना पड़ा।

विज्ञापन

फंड जुटाकर पार्थिव शरीर भेजा जाएगा इंडिया

गोपी के चाचा डी लक्ष्मण ने बताया कि गोपी करीब डेढ़ साल से पत्नी से नहीं मिला था। वह 8 महीने पहले अमेरिका गया था। उसका 2 साल का बेटा भी है। अमेरिका में वह एक रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था, लेकिन गुजारे के लिए स्टोर में काम कर रहा था। एक फैमिली फ्रेंड श्रीकांत दामरला ने गोपी के पार्थिवी शरीर को वतन भेजने और अन्य खर्चों के भुगतान में मदद के लिए GoFundMe पर धन जुटाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ