UP: देवरिया में मंदिर पर गिरी बिजली, पुजारी समेत 2 लोगों ने तोड़ा दम; 7 झुलसे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बिजली एक मंदिर पर गिरी। जहां तेज बारिश से बचने के लिए कुछ लोगों ने शरण ली हुई थी। हादसे के बाद पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया है।

lightning Death

देवरिया में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत।

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में तेज बारिश के दौरान एक मंदिर के ऊपर बिजली गिर गई। जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मरने वालों में पुजारी भी शामिल है। रविवार को तेज बारिश शुरू हो गई थी। राहगीरों ने बारिश से बचाव के लिए मंदिर में शरण ली थी। लेकिन अचानक बिजली गिरने से वे चपेट में आ गए। थाना कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को गोपालपुर गांव के मंदिर में कुछ लोग बारिश से बचने के लिए ठहरे हुए थे। अचानक मंदिर पर बिजली गिर गई।

विज्ञापन

सुल्तानपुर में गई दो महिलाओं की जान

बिजली गिरने के कारण मंदिर के पुजारी 50 वर्षीय राधेश्याम गिरि और 40 वर्षीय राजनाथ कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की ओर से बताया गया कि मृतकों और झुलसे लोगों के परिवारवालों को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी। यूपी में शुक्रवार को भी सुल्तानपुर जिले में बिजली गिरने का मामला सामने आया था। जिसके कारण एक नाबालिग लड़की और महिला की मौत हो गई थी। कुड़वार थाना इलाके के सरैया सोहगौली में घटना हुई थी।

विज्ञापन

कुड़वार थाना के अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि गांव में बारिश से बचने के लिए दोनों महिलाएं एक पेड़ की ओट में खड़ी थी। अचानक बिजली गिरने के कारण चपेट में आ गई। जिसके कारण 46 साल की कुसुम कोरी और 13 साल की नैंसी की मौत हो गई। परिवार की ओर से संबंधित विभाग को जानकारी दी गई है। उप जिलाधिकारी (सदर) ठाकुर प्रसाद ने बताया कि दोनों के परिवारवालों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। यूपी में फिलहाल रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। विभाग की ओर से 57 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ