हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंसान नहीं, डॉगी की किडनैपिंग, लग्जरी गाड़ी में डाल ले गए... सामने आया Video

अब इंसान नहीं, बल्कि डॉगी की किडनैपिंग हो रही है। यूपी के देवरिया से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कुत्ते के मालिक ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस अब डॉगी की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
देवरिया में डॉगी हुआ किडनैप।

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अब इंसान नहीं, डॉगी की किडनैपिंग हो गई। किडनैपर लग्जरी गाड़ी से आए और घर की रखवाली कर रहे डॉगी को गाड़ी में डाल ले गए। किडनैपर को देखकर कुत्ते ना भौंका, ना काटा और अपहरणकर्ता के साथ चला गया। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह घटना देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्बा खजुआ चौराहा की है, जहां एक डेंटल क्लिनिक है और डॉ. मयंक का घर भी है। डॉक्टर ने अपने घर और क्लिनिक की रखवाली के लिए लेब्राडोर कुत्ता रखा था और उसे अक्सर रात में खुला छोड़ा जाता था। इस कुत्ते का नाम जैकी है।

यह भी पढ़ें : नोएडा अथॉरिटी के फैसले से 50000 हजार लोगों को राहत, 150000 निवासियों के सामने खड़ी हुई आफत

विज्ञापन

लग्जरी गाड़ी से आए थे किडनैपर

सफेद रंग की बोलेरो 6 मार्च की रात करीब 11.45 बजे बीच सड़क पर आकर रुकी और क्लिनिक के बाहर कुत्ता जैकी बैठा था। गाड़ी से किडनैपर उतरा और इधर उधर देखने के बाद कुत्ते के पास गया। वह कुत्ते को पुचकारने लगा और धीरे-धीरे करके डॉगी को अपनी गाड़ी की डिग्गी में चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन डॉगी नहीं चढ़ सका।

डॉगी किडनैपिंग की घटना CCTV में हुई कैद

इसके बाद किडनैपर ने अपनी गाड़ी के बीच का दरवाजा खोला और गले में लगे पट्टे को पकड़कर कुत्ते को गाड़ी में चढ़ा दिया। फिर किडनैपर कुत्ते को लेकर चला गया। डॉगी के मालिक डॉ. मयंक ने रुद्रपुर कोतवाली में कुत्ते की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जोकि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ RWA ने खोला मोर्चा, समस्या का समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola