---विज्ञापन---

नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ RWA ने खोला मोर्चा, समस्या का समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों पर सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सेक्टर के पचास से अधिक फ्लैटों का ताला तोड़कर कुछ लोग रह रहे हैं। यह लोग सेक्टर की सुरक्षा में खतरा बने हुए हैं। इस बारे में अथॉरिटी के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा के सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 के RWA अध्यक्ष ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि अथॉरिटी के पचास से अधिक फ्लैटों में लोग ताला तोड़कर अवैध रूप से रह रहे हैं। अवैध रूप से रह रहे लोग पॉकेट की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का आरोप है कि अगर इसके बाद सेक्टर में कोई अप्रिय घटना घटती है तो अथॉरिटी के अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे।

अथॉरिटी के कर्मचारियों की मिलीभगत

---खबर नीचे जारी है---

RWA अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि इस संबंध में नोएडा अथॉरिटी सीईओ और वर्क सर्किल आठ के वरिष्ठ प्रबंधक को पत्र दे चुके हैं। साथ ही लगातार शिकायत के बाद भी आश्चर्य है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात को लगभग एक साल होने वाला है। अथॉरिटी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कई फ्लैटों में अवैध लोगों को रखकर किराया वसूला जा रहा है तो कुछ फ्लैटों में उनके रिश्तेदार रह रहे हैं।

सात घरों में हो चुकी है चोरी

---खबर नीचे जारी है---

राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 20 जून से 22 जून 2024 के बीच पॉकेट के सात घरों में ताला तोड़कर चोरियां हुई थी इसके बावजूद भी अथॉरिटी के अधिकारियों से लगातार कहने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। हर बार कहा गया कि सर्वे करवा रहे हैं जबकि जिन फ्लैटों पर अवैध कब्जा है उनकी सूची अधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बाद भी आज तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। सेक्टर में रहने वाले लोगों में डर बरकरार है।

दोषी कर्मचारियों पर हो एक्शन

---खबर नीचे जारी है---

उनकी मांग है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को तुरंत निकाला जाए। अगर कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी अथॉरिटी के अधिकारियों की होगी। इन फ्लैटों में अवैध बिजली कनेक्शन के साथ ही अवैध पानी कनेक्शन भी हैं। इस मामले की जांच हो और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो अवैध वसूली के धंधे में लगे हैं। उनका कहना है कि अगर इसके बाद भी एक्शन नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

 

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Mar 11, 2025 05:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola