Deoria: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक से टक्कर लगने के बाद लोगों ने बाइक सवार दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या (Murder in UP) कर दी। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ईंट भट्ठे पर काम करते हैं माता-पिता
जानकारी के मुताबिक घटना देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि गांव जद्दू परसिया के रहने वाले नगीना पुत्र टेगरी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खजुरी तिवारी स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। शुक्रवार को उसका बेटा केतल बाइक से कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में गांव पिड़री निवासी बुजुर्ग उग्रसेन यादव को टक्कर लग गई।
होश में आने पर फिर से पीटा, अस्पताल में मौत
आरोप है कि घटना के बाद बुजुर्ग पक्ष के लोगों ने बाइक सवार केतल का पकड़ लिया। उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिटाई के दौरान केतल बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो आरोपियों ने उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया। जानकारी के बाद परिवार वाले घायल केतल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
और पढ़िए –रांची के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला IIM के स्टूडेंट का शव, बंधे थे हाथ
मौत के बाद मुकदमे में जोड़ी हत्या की धारा
जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने गुजेसर यादव, रामहंस यादव, शैलेश यादव, श्रीराम यादव, राम प्रवेश यादव और राजू यादव के खिलाफ पहले धारा 307 और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं केतल की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ी गई है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines