दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इस रूट पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या और पीक आवर्स में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने बड़ा फैसला लिया है, जिसका असर इस रूट के यात्रियों पर सीधा पड़ेगा. अब इस कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स शुरू की गई हैं, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. नई सेवाएं 22 मई से लागू कर दी गई हैं. माना जा रहा है कि इस कदम से यात्रियों का इंतजार कम होगा और यात्रा पहले से ज्यादा आरामदायक बन सकेगी.
यह भी पढ़ें: UP Largest Metro Station: कहां बना यूपी का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन? जमीन से 25 मीटर नीचे है
सुबह और शाम के व्यस्त समय में चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
एनसीआरटीसी के अनुसार, अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं खास तौर पर सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान चलाई जाएंगी.
- सुबह 8 बजे से 11 बजे तक.
- शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक ज्यादा ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी.
इसके लिए दो अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनों को कॉरिडोर पर उतारा गया है. इस फैसले का उद्देश्य स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कम करना और ट्रेनों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना है. रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती मांग को देखते हुए समय-समय पर सेवाओं में और भी बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि लोगों को सुगम और तेज सार्वजनिक परिवहन मिल सके.
NCRTC का फोकस बेहतर और तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट
नमो भारत ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. लोग इस हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन सेवा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं. इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एनसीआरटीसी लगातार अपने नेटवर्क और सेवाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है. यात्री एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेन का नया शेड्यूल आसानी से देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Prayagraj Metro: प्रयागराज मेट्रो पर आया सबसे बड़ा अपडेट, सीधे एयरपोर्ट तक जाएगी ट्रेन, 60
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
27 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
45 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines