महाकुंभ में भगदड़ के बाद दिल्ली-मेरठ हाइवे पर हादसा, 25 गाड़ियां टकराईं, कई घायल

Delhi-Meerut Expressway Accident: बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi-Meerut Expressway Accident

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

Delhi-Meerut Expressway Accident: पिछले कई दिनों से घना कोहरा नहीं देखने को मिल रहा था, लेकिन एक बार फिर से घना कोहरा छाने लगा है। जिसका असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण बुधवार को सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में करीब 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव का काम शुरू किया। वहीं, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

3 किलोमीटर तक लगी लाइन

प्रयागराज में देर रात भगदड़ से कोहराम मच गया, जिसमें बहुत से लोग घायल हुए। इसी बीच बुधवार सुबह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। इस दौरान करीब 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 3 किलोमीटर तक टूटी गाड़ियों की लाइन लग गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस पहुंची, जो एक्सप्रेसवे से जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। क्रेन से एक्सप्रेसवे को खाली करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

एक के बाद एक टकराती गईं गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह 8 बजे के करीब हुआ। हालांकि सुबह के समय घना कोहरा नहीं था, लेकिन अचानक से कोहरा बढ़ने लगा और गाड़ियों की रफ्तार कम होने लगी। जिसके बाद मेरठ से गाजियाबाद जाने वाली लेन पर गाड़ियों का एक दूसरे से टकराने का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें मेरठ से गाजियाबाद आ रही साहिबाबाद डिपो की बस समेत एक कार बुरी तरह टूट गई। हादसे के बाद का एक वीडियो Greaternoidawest.in नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है।


इसके अलावा क्रेटा कार अपने आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। क्रेटा को पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के आपस में टकराने का यह सिलिसिला करीब 3 किलोमीटर तक चला। हालांकि मौसम और हादसे को देखते हुए गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल गाड़ियों को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। सभी टूटी गाड़ियों को एक्सप्रेसवे के किनारे किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जल्द से जल्द खुल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ