Up Bullet Train Project: लंबे वक्त से चर्चा में रही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है, रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद यूपी के क्षेत्र में यह रेल सफर में बड़ी क्रांति लाने वाला साबित होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस रूट पर बुलेट ट्रेन यूपी की राजधानी लखनऊ से होकर गुजरेगी और दोनों शहरों के बीच की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: बिना एक भी पैसा दिए स्लीपर से AC कोच में कैसे शिफ्ट होता है टिकट? IRCTC की इस जादुई ट्रिक

---विज्ञापन---

यूपी के 14 शहरों मिलेगा बुलेट ट्रेन का फायदा

इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से दिल्ली, नोएडा से लेकर यूपी के 14 शहरों को हाई स्पीड कॉरिडोर का फायदा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, जहां अभी दिल्ली से लखनऊ की यात्रा ट्रेन द्वारा लगभग 6 घंटे में पूरी होती है, इस बुलेट ट्रेन की मदद से महज 2 घंटे में हो जाएगा. वहीं दिल्ली से वाराणसी जिसके लिए अभी 8-10 घंटे लगते हैं, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने यह यात्रा महज 4 घंटे हो सकेगी.

---विज्ञापन---

प्रयागराज, भदोही समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि लखनऊ के पास 135 किलोमीटर लंबी एक लिंक लाइन बनाई जाएगी, जो सीधे अयोध्या से जुड़ेगी. अयोध्या के रास्ते, प्रयागराज, भदोही और रायबरेली के रेलवे स्टेशनों को भी इस बुलेट ट्रेन सेवा का फायदा मिल पाएगा. इस रेलवे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य 2035 से 2040 के बीच रखा गया है.

---विज्ञापन---

दिल्ली से वाराणसी बुलेट ट्रेन का क्या रहेगा रूट?

नई बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर नोएडा सेक्टर 146, नोएडा एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ जाएगी. वहां से अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही होते हुए वाराणसी पहुंचेगी. इस रूट की लंबाई 865 किलोमीटर की होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का UP निवासियों को बड़ा तोहफा, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाया जाएगा नया

---विज्ञापन---