Dehradun Road Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने 3 लड़के और लड़कियां हैं। वहीं एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में एक लड़का बुरी तरह घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 2 दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे पर हुआ। यहां कार में एक साथ लड़के-लड़कियां घूमने निकले थे। कार सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
हादसे में ये हुए हताहत
हादसे में गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह (19), कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल(20), नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल (23) की मौत हुई है। ये तीनों लड़किया देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों की रहने वाली थीं। इसके अलावा ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन (24), कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (24) के तौर पर हुई है। मृतकों में कुणाल हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बाकी बचे लोग देहरादून निवासी थे।
ये भी पढ़ेंः इटावा में पत्नी और 3 बच्चों के ‘हत्यारे’ के ऊपर से गुजरी ट्रेन, नहीं आई खरोंच
वहीं हादसे में घायल हुआ युवक भी देहरादून का ही रहने वाला है। उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन अग्रवाल के तौर पर हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Train के साथ हादसा, वाराणसी से आगरा जाते समय थमे पहिए, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines