CM Yogi Threat : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर आए संदेश में सीएम योगी को धमकाया गया है। मुख्यमंत्री को धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल की रात डायल 112 पर एक मैसेज आया जिसमें धमकी दी गई कि सीएम को जल्दी ही मार दूंगा। धमकी मिलने के बाद सीएम की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मैसेज डायल-112 के मुख्यालय की सोशल मीडिया डेस्क को व्हाट्सएप पर मिला। धमकी देने वाले व्यक्ति ने इस मैसेज में लिखा है, ‘सीएम योगी को मार दूंगा जल्द ही’।

विज्ञापन

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां एलर्ट पर हैं। जिस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज भेजा गया था, उसकी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506, 507 और IT एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ