'माफिया-अपराधी अब अतीत हो गए...', सहारनपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 'अब यूपी नहीं है किसी की बपौती'
Edited By Bhola Sharma

CM Yogi Adityanath
Edited By Bhola Sharma

CM Yogi Adityanath
UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और शामली से प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि माफिया और गुंडों के उपचार के लिए हमारी पुलिस पर्याप्त है। अब यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। यहां न रंगदारी न ही फिरौती मांगी जाती है। अब यूपी किसी के बाप बपौती नहीं है। यहां अब माफिया-अपराधी अतीत हो गए। प्रदेश अब खुशहाली, सुरक्षा का प्रतीक है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था एक नजीर बनकर देश के सामने प्रदेश की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। आपको तय करना होगा कि युवाओं के हाथ में तमंचे हों या फिर टैबलेट और स्मार्टफोन।
सीएम ने कहा कि आज सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगाता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। ये कांवड़ यात्रा पहचान बन चुकी है। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता। किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है।
"माफिया, अपराधी हो गए है अतीत, सुरक्षा, खुशहाली अब UP का प्रतीक" : @myogiadityanath
Yogi Adityanath | #YogiAdityanath pic.twitter.com/Lt8MKqXieE
— News24 (@news24tvchannel) April 24, 2023
सीएम योगी ने शामली में कहा कि प्रधानमंत्रीजी का जो विजन है, वहीं उत्तर प्रदेश का मिशन है। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि जो लोग जातिवाद की बात करते थे, उन्होंने केवल अपनी जाति का शोषण किया।
सीएम ने कहा कि जब मैं यहां की बेटियों को अपने मां-बाप के संरक्षण में अपने ही गांव के स्कूल में पढ़ते हुए देखता हूं तो मुझे लगता है कि हमारा सत्ता में आना सार्थक हो गया। उन्होंने कहा कि आज गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: