Banda Crime News: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती को उसकी मां ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने प्रेमी और युवती को अरेस्ट कर लिया है। मामला बांदा के बल्लन गांव का है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि 30 जुलाई को पुलिस ने युवती की मां का शव तालाब के पास से बरामद किया था। ऐसे में पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में मृतका की बेटी नीतू और उसके प्रेमी अतुल अर्क को अरेस्ट कर लिया है वहीं मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।
ये भी पढ़ेंः‘योगी नहीं हो सकता..’, अखिलेश यादव ने किस पर फोड़ा अयोध्या रेप का ठीकरा?
गले की हड्डी तोड़ी
एएसपी ने बताया कि महिला का गला दबाने के साथ उसकी गर्दन की हड्डी भी तोड़ दी। जिससे पुलिस को शक न हो। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मिलकर महिला के शव को तालाब के पास फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।
जानें पूरा मामला
बता दें कि 29 जुलाई की रात मृतका ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद युवती ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपनी मां को रास्ते हटाने का निर्णय किया। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर महिला ने अपनी बेटी को डांट लगाई थी। इसके बाद गुस्से में आकर बेटी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने कहा कि प्रेमी का साथी अभी फरार चल रहा है उसको भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः कैसे बताऊं बेटी को उसकी मां मर गई? कानपुर हादसे में पत्नी को खोने वाले शख्स की दर्दनाक आपबीती
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
12 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
12 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
14 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
15 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines