---विज्ञापन---

‘योगी नहीं हो सकता..’, अखिलेश यादव ने किस पर फोड़ा अयोध्या रेप का ठीकरा?

Ayodhya Rape Case : अयोध्या रेप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस केस में डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने तीन घटनाओं का जिक्र किया।

---विज्ञापन---

Ayodhya Rape Case : उत्तर प्रदेश में अयोध्या रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी सपा नेता मोहम्मद मोइद खान को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। आइए जानते हैं कि सपा सुप्रीमो ने क्या कहा?

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले षडयंत्र करना चाहती है। पहले दिन से उनका लक्ष्य है कि कैसे सपा के लोगों को बदनाम किया जाए। मुसलमानों के प्रति उनकी सोच असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। एक मुख्यमंत्री योगी नहीं हो सकता.. अगर जो लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास नहीं करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : अखिलेश यादव ने खत्म किया केशव प्रसाद मौर्य का ऑफर? बोले- स्टूल किट नेता किट किट कर रहे हैं…

अखिलेश यादव ने 3 घटनाओं को किया जिक्र

---विज्ञापन---

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए तीन घटनाओं को जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाथरस घटना में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। कई लोग चोटिल हुए। दूसरी घटना गोमती नगर की है, जहां महिला से छेड़छाड़ हुई और तीसरी घटना हाथरस की। सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि पुलिस भी भाजपा के कार्यकर्ता बन जाए। अखिलेश यादव ने अयोध्या मामले में डीएनए टेस्ट की मांग की।

यह भी पढे़ं : ‘ब्राह्मण कार्ड’ खेल गलती तो नहीं कर रहे अखिलेश, 2022 में खा चुके हैं मात, पीडीए कैसे करेगा रिएक्ट?

---विज्ञापन---

योगी ने सदन में सिर्फ यादव-मुस्लिमों का नाम क्यों लिया?

अखिलेश यादव ने कहा कि जब पुलिस ने गोमती नगर मामले में पूरी लिस्ट दी थी तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में सिर्फ यादव और मुसलमानों का नाम क्यों लिया? जो अधिकारी बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, सपा की सरकार आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को और बुरी तरह से हराएगी।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 05, 2024 02:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola