---विज्ञापन---

भीषण ठंड या भारी बारिश…साइक्लोन Fengal का UP के मौसम पर क्या असर? पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

UP Weather Latest Update: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर IMD ने ताजा भविष्यवाणी की है। साइक्लोन फेंगल के असर कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बता दिया है कि अगले 4-5 दिन उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

UP Weather Prediction: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। प्रदेश के मौसम पर बंगाल की खाड़ी में गत 29 नवंबर को उठे चक्रवाती तूफान फेंगल का असर पड़ रहा है। नए वेदर सिस्टम के केरल की तरफ खिसकने से तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। शीत लहच चलने से हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! जानें हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में कब करवट लेगा मौसम?

---विज्ञापन---

दिन में धूप खिलने से महसूस हो रही गर्माहट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फेंगल तूफान के कारण उत्तर प्रदेश में मंगलवार को वाराणसी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 29.4 डिग्री और उरई, फुरसतगंज, हमीरपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान चुर्क में 8.8 डिग्री, अयोध्या में 9 डिग्री और कानपुर में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे इस तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि अभी दिन में धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन गुरुवार से दिन में भी तापमान गिरने से ठंडक का अहसास होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी; 2 राज्यों में बर्फबारी, 10 में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का अपडेट

सोनभद्र सबसे ठंडा, वाराणसी सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। यह सिलसिला 3 से 4 दिन जारी रहेगा और सूखी ठंड हाड़ कंपाएगी। हवाएं चलने से कोहरा भी छंटेगा, लेकिन 10 दिसंबर के बाद हवाएं बंद होने से कोहरा फिर छाएगा और गलन महसूस होगी। उत्तर प्रदेश में इस समय सोनभद्र जिला सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वाराणसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में ठंड क्यों नहीं? कोहरे, शीत लहर, बारिश को लेकर IMD की रिपोर्ट चौंकाने वाली

First published on: Dec 04, 2024 12:12 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola