---विज्ञापन---

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! जानें हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में कब करवट लेगा मौसम?

Snowfall Prediction IMD Forecast: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार बन गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर तीनों पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी। आइए जानते हैं कि पहाड़ कब ओढ़ेंगे बर्फ की चादर?

---विज्ञापन---

Mountain States Snowfall Prediction: पहाड़ों पर मौसम करवट बदलने वाला है। मैदानी राज्यों में जहां घना कोहरा छाने लगा है, वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। 7 दिसंबर के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। इसके असर से तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने से मैदानी राज्यों में शीत लहर चलेगी। घना कोहरा छाएगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। सूखा पाला पड़ने से गलन बढ़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी कब होगी?

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी; 2 राज्यों में बर्फबारी, 10 में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का अपडेट

हिमाचल प्रदेश में कब बरसेंगे बादल?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार के अनुसार, 3 दिसंबर की सुबह लाहौल स्पीति और चंबा में हल्की बर्फबारी हुई। 4 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच बर्फबारी नहीं होगी, मौसम शुष्क रहेगा। 7 और 8 दिसंबर को लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर में बर्फबारी होगी। बाकी 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 11 और 12 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से फिर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

4 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। जोजिला, रोहतांग, कुंजम, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में भारी बर्फबारी होने से रास्ते बंद हैं। लाहौल स्पीति और किन्नौर में नाले जम चुके हैं। आज 4 दिसंबर 2024 की सुबह हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 17.11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 7.27 डिग्री और 20.31 डिग्री रहने के आसार हैं।

दिल्ली-NCR में ठंड क्यों नहीं? कोहरे, शीत लहर, बारिश को लेकर IMD की रिपोर्ट चौंकाने वाली

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर में कब हिमपात होने के आसार?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। बारिश-बर्फबारी होने से तापमान शून्य से नीचे जाएगा। जम्मू कश्मीर में IMD के निदेशक डॉ मुख्तर अहमद के अनुसार, जम्मू कश्मीर में इस बार ला नीना के असर से भीषण ठंड पड़ेगी। ला नीना के असर से पहले भी कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। इस साल भी भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है। इस बार नवंबर महीने में भी जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में 3 बार हल्की बर्फबारी हो चुकी है।

7 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होगी। 11 दिसंबर तक ऐसा मौसम बना रहेगा। आज 4 दिसंबर 2024 को जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान -14.07 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान -23.32 डिग्री सेल्सियस और -11.55 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 31% प्रतिशत नमी है और हवा की स्पीड 31 किलोमीटर प्रति घंटा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

---विज्ञापन---

30 साल का रिकॉर्ड टूटा; सड़कें बनी दरिया, फसलें डूबी, पेड़-खंभे गिरे…साइक्लोन Fengal पर ताजा अपडेट

उत्तराखंड का मौसम कैसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में आज 4 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 18.24 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 7.26 डिग्री सेल्सियस और 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में अभी बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होने के आसार हैं। 5 से 8 दिसंबर तक उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 9 और 10 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2024 07:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola