Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट ने बवाल करा दिया। नौवीं में पढ़ने वाले दो दोस्तों के बीच पोस्ट को लेकर शुरू हुई बहस दो समुदायों में तनातनी का कारण बन गई। हालात ऐसे हो गई कि पीलीभीत जिले से अतिरिक्त फोर्स मंगानी पड़ी। हालात फिलहाल काबू में हैं। इलाके में फोर्स तैनात है।
इंग्लिश मीडियम में पढ़ते हैं दोनों दोस्त
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली के शीशगढ़ कस्बे का है। यहां एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय दो दोस्तों में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर तीखी बहस हो गई। बहस इतनी आगे बढ़ गई कि एक दूसरे के धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने लगे। कुछ ही देर में दोनों दोस्तों की ये चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद समुदाय विशेष के 400 से ज्यादा लोग शीशगढ़ थाने के बाहर जमा हो गए। सड़क जाम करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ेंः बेटे की मोहब्बत ने कर दिया मां-बाप का कत्ल, प्रेमिका के अपनों ने किया ये खौफनाक कांड
कई घंटों तक चला ड्रामा
घटना के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए पुलिस ने एक लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसी बीच बहुसंख्यक समुदाय के कई लोगों ने दूसरे स्कूली छात्र के घर पर हमला कर दिया। सूचना पर एडिशनल एसपी (ग्रामीण) ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में किया। बताया गया है कि इलाके में यह ड्रामा शनिवार सुबह तक जारी रहा। आईजी बरेली राकेश सिंह ने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के साथ प्रभावित गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि स्थिति को काबू में करने के लिए पीलीभीत से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई थी।
बड़ा बवाल होने से बचा
एएसपी अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि दो बच्चों (क्लासमेट) के बीच बातचीत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रित में है। दोनों धर्मों के लोगों ने दोनों बच्चों के घर पर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। गांव में पीएसी तैनात है और स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज कीं चार एफआईआर
उन्होंने बताया कि हमने इस मामले में चार एफआईआर दर्ज की हैं। इसके अलावा हिंसा भड़काने, सड़क जाम करने और पथराव को लेकर 12 लोगों को हिरासत में लिया है। उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
6 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
19 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines