Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की को अपने शादीशुदा बॉस के साथ अफेयर की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। बॉस की पत्नी ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को मुरादनगर के सुराना गांव में हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने अब इस मामले में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने 21 वर्षीय युवकी का कथित तौर पर अपहरण और हत्या करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान नोएडा के सेक्टर 22 स्थित चौड़ा रघुनाथ पुर गांव निवासी रागिनी के रूप में हुई थी। रागिनी गाजियाबाद के लाल कुआं में मानसरोवर स्थित प्रॉपर्टी डीलर बंटी सिंह (30) के यहां पर सहायक के तौर पर करीब डेढ़ साल से काम कर रही थी।
यह भी पढ़ेंः लड़की को बीच रास्ते में किया प्रपोज, इनकार करने पर सिरफिरे ने कर दिया रेप
बॉस की पत्नी से थी दोस्ती
डीसीपी (ग्रामीण) विवेक यादव ने बताया कि रागिनी और प्रॉपर्टी डीलर बंटी सिंह का पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। उन्होंने कहा कि बंटी की पत्नी राखी सिंह (28) से भी रागिनी की दोस्ती थी। दोनों साथ में शॉपिंग के लिए भी जाती थीं। जब राखी को इस अफेयर के बारे में पता चला, तो उसने रागिनी को नौकरी से निकलवाने की कोशिश की, लेकिन रागिनी ने इनकार कर दिया। बताया गया है कि 2 अगस्त की सुबह, राखी ने कथित तौर पर रागिनी के साथ मारपीट की थी।
इसके बाद राखी ने अपने भाई अमित कुमार (25), निवासी हापुड़ को घटना के बारे में बताया। दोनों ने योजना बनाई। 2 अगस्त को अमित ने अपने दोस्तों अंकुर सिंह (24), करण उर्फ केपी (25), सुमित और रामू को पार्टी के बहाने बुलाया, लेकिन जब वे उनसे मिले तो अमित ने उनसे योजना में मदद करने को कहा। डीसीपी ने कहा, सुमित और रामू ने एक देशी पिस्तौल की व्यवस्था की।
पत्नी का भाई रागिनी को लेने पहुंचा
2 अगस्त की रात 11 बजे, अमित और उसके चार दोस्त सफेद हुंडई वेन्यू में रागिनी के घर गए। केवल अमित बाहर निकला और रागिनी को कार में आने के लिए कहा। रागिनी ने मंजू को बताया कि वह राखी के साथ बाहर जा रही है, जल्द ही वापस आ जाएगी। जब रागिनी कार में घुसी तो अंदर बैठे आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। उसे कार में पीटा।
“3 अगस्त को सुबह 3 बजे, आरोपी एनएच9, सोहना रोड और रावली रोड होते हुए हिंडन पुल पर पहुंचे। अमित ने उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद अंकुर ने दूसरी गोली उसके सीने में मार दी। फिर आरोपियों ने शव को पुल से नीचे फेंक दिया। शनिवार को पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें कहा गया कि अमित ने रागिनी की हत्या कर दी है और वह आत्मसमर्पण करना चाहता है।
यह भी पढ़ेंः देवर-भाभी का प्यार नहीं चढ़ा परवान, तो गंगा में लगाई छलांग
इस तरह से की प्लानिंग
जब बंटी को हत्या के बारे में पता चला, तो उसने अपनी पत्नी को बचाने के लिए, एक वकील से पुलिस को फोन करने के लिए कहा। कहा कि अमित ने रागिनी की हत्या कर दी है और वह आत्मसमर्पण करना चाहता है। उन्होंने अमित से राखी का नाम न लेने के लिए भी कहा।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने दो ऑडियो क्लिप बरामद किए हैं, जिससे उन्हें मामले को सुलझाने में मदद मिली। 4 मिनट की क्लिप के अनुसार, बंटी कॉल करता है और रागिनी की दोस्त तनु को हत्या के बारे में बताता है। राखी उसे बताती है कि यह तो होना ही था। दूसरा ऑडियो क्लिप राखी का है, जिसमें वह अमित को फोन करके अपना फोन बंद करने और बात न करने के लिए कह रही है। पुलिस ने अमित, राखी, बंटी, अंकुर और करण को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines