---विज्ञापन---

देवर-भाभी का प्यार नहीं चढ़ा परवान, तो गंगा में लगाई छलांग

Viral News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और युवक ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन घाट पर बैठे गोताखोरों ने दोनों को पानी से निकाल लिया। इसके बाद जब आत्महत्या की कोशिश का कारण खुला तो सभी हैरान रह गए। सामने […]

---खबर नीचे जारी है---

Viral News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और युवक ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन घाट पर बैठे गोताखोरों ने दोनों को पानी से निकाल लिया। इसके बाद जब आत्महत्या की कोशिश का कारण खुला तो सभी हैरान रह गए। सामने आया कि दोनों देवर-भाभी हैं। एक-दूसरे से प्रेम प्रसंग में हैं। ये खबर इलाके में चर्चा का विषय (Viral News) बन गई है।

गोताखोरों ने बचाई दोनों की जान

जानकारी के मुताबिक मामला बदायूं के कछला में गंगा पुल का है। यहां शनिवार को बाइक से एक युवक और महिला पहुंचे। बाइक को साइड में खड़ा करके दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी। सावन मास होने के कारण कछला में गंगा किनारे काफी संख्या में गोताखोर मौजूद रहते हैं। जैसे ही गोताखोरों ने दो शख्सों को गंगा में गिरते हुए देखा, वैसे ही उन्होंने भी गंगा में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ेंः दुल्हन के जोड़े में होने वाले शौहर का इंतजार करती रही प्रेमिका, दूसरी लड़की लेकर फरार हो गया प्रेमी

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

कुछ देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को नदी से निकाल लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। बताया गया है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले महिला और युवक देवर भाभी हैं। दोनों में पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

भाभी से बढ़ गईं नजदीकियां

रिपोर्ट में बताया गया है कि कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का अपने ताऊ के बेटे के घर आना जाना था। इसी दौरान तहेरी भाभी के साथ उसकी नजदीकियां हो गईं। बताया गया है कि दोनों चोरी छिपे मिलते थे। कुछ दिनों बाद परिवार को दोनों की प्रेम कहानी पता चला गई तो दोनों पर पहरा बैठा दिया। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की आत्मघाती योजना बनाई।

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 07, 2023 11:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola