लड़की को बीच रास्ते में किया प्रपोज, इनकार करने पर सिरफिरे ने कर दिया रेप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक शख्स ने किशोरी के साथ रेप कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले किशोरी को प्रपोज किया था। जब किशोरी ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने घिनौनी वारदात कर दी। अब पीड़ित के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला अमेठी के थाना गौरीगंज क्षेत्र का है। यहां एक किशोरी के पीछे कई दिनों से एक दुकानदार पड़ा था। आरोप है कि आरोपी ने एक दिन किशोरी को रास्ते में प्रपोज कर दिया था। किशोरी ने विरोध करते हुए अपने परिवार वालों को बात बता दी। इसके बाद परिवार वालों ने आरोपी को सख्त लहजे समझा दिया।
इसके बाद भी आरोपी की हरकतें नहीं थमी। आरोपी ने इसके बाद भी किशोरी को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हाल में ही किशोरी कहीं जा रही थी। तभी आरोपी दुकानदार की शह पर दूसरे आरोपी ने किशोरी के साथ रेप कर दिया। किशोरी किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी।
बेटी के साथ हुई वारदात की जानकारी पाकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना गौरीगंज जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: