Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने यूपी के रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने जब हत्या की वजह बताई सो पुलिस भी सन्न रह गई।
26 जुलाई को मिली थी लाश
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रानीपुर इलाके के जंगलों में 26 जुलाई को एक महिला का क्षत-विक्षत शव और कुछ कपड़े मिले थे। शव की हालत ऐसी थी कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस अपने स्तर से प्रयास कर रही थी।
ऐसे हुई शव की पहचान
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसी बीच एक शख्स ने सिडकुल थाने को सूचना दी कि उसकी बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने जब घटना की जांच शुरू की तो क्षत-विक्षत शव की पहचान उसी लापता महिला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता के साथ जांच शुरू की।
गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये बात
इसी बीच पुलिस ने यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर निवासी आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान जांच में पता चला कि महिला और पुनीत कई वर्षों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन परिवार वाले दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि दोनों अलग-अलग जातियों से थे।
महिला पर बना रहा ये दबाव
पुलिस ने बताया कि पुनीत ने इसी साल फरवरी में दूसरी महिला से शादी कर ली। पीड़िता की सगाई भी कहीं और हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी महिला के साथ संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर महिला ने अपना फोन बंद कर लिया था।
इस बात से नाराज था आरोपी
इससे नाराज पुनीत ने खौफनाक योजना बनाई। आरोप है कि पुनीत ने किसी बहाने से महिला को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और भाग गया।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines