Crime News: बरेली में हनीट्रैप; सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अकेले में मुलाकात... फिर ठगी का खेल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक युवती गैंग बनाकर लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। इसके बाद लोगों से वसूली करते थे। पुलिस ने एक शिकायत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गैंग के बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने पुलिस ने शिकायत की। युवक ने बताया कि एक महिला ने सोशल मीडिया पर पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। आरोप है कि महिला ने इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके साथी ने फोटो-वीडियो बना लिए।
थाना किला बरेली पुलिस द्वारा हनीट्रैप कर मोटरसाईकिल व मोबाईल लूटने वाली अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से मोटरसाईकिल व मोबाईल बरामद।#UPPolice pic.twitter.com/cD4n98idA6
— Bareilly Police (@bareillypolice) June 28, 2023
युवक का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उससे वसूली करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने पूनम मौर्य नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हनीट्रैप में फंसा चुकी है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पहले सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती है। इसके बाद उन्हें अपने घर बुलाती है और शारीरिक संबंध बनाती है। महिला के साथ छिपकर उन लोगों के फोटो और वीडियो बना लेते हैं। फिर वसूली का खेल शुरू होते था। अब पुलिस महिला के बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: