यूपी चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान, क्या 2027 में खत्म होगा साढ़े 3 दशक का वनवास

up assembly election 2027 congress masterplan: उत्तर प्रदेश में करीब चार दशक से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में 17 में से 6 सीटें जीतकर दोबारा से उभरने की कवायद में जुट गई थी, अब नए साल पर कांग्रेस ने यूपी में 17 जगहों पर धन्यवाद रैलियों का प्लान बनाया है. क्या यह रैलियां क्या अखिलेश यादव पर 2027 में आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के लिए दबाव बनाने की है.

congress masterplan
विज्ञापन

up assembly election 2027 congress masterplan: राहुल गांधी 2024 के बाद से लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं ताकि माहौल बना रहे. कांग्रेस नए साल पर उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले 17 बड़ी रैलियां करने की रणनीति बनाई है, जो काशी से लेकर गाजियाबाद और लखनऊ तक में करने का प्लान है. यह कांग्रेस के लिहाज से इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सियासी हलचल तेज कर दी है. नए साल के आगाज के साथ ही कांग्रेस ने यूपी के अलग-अलग इलाकों में 17 रैलियां शुरू कर देगी. कांग्रेस की आखिरी रैली फरवरी में लखनऊ में होगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का मकसद यूपी की सियासी जमीन का जायजा लेना और अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है.

यह भी पढ़ें: सोनिया और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में मिली राहत, कांग्रेस ने कहा- सत्य की जीत हुई

विज्ञापन

इन जगहों पर होगी धन्यवाद रैलियां

कांग्रेस ने 2024 उत्तर प्रदेश में 6 लोकसभा सीटें जीती हैं, जबकि पांच सीटों पर उसे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. . इन सीटों में अमेठी और रायबरेली के साथ सीतापुर, बाराबंकी, इलाहाबाद और सहारनपुर की सीट भी शामिल है, जहाँ कांग्रेस 40 साल बाद जीती है. इसके अलावा कानपुर, झांसी, बांसगांव, फतेहपुर सीकरी, वाराणसी, देवरिया और अमरोहा सीट पर पार्टी बहुत मामूली वोटों से हार गई थी. कांग्रेस ने जिन 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन क्षेत्रों में ‘धन्यवाद रैली’ करने का प्लान बनाया है.

15 जनवरी के बाद की जाएगी शुरुआत

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दिल्ली स्थित आवास पर यूपी के सभी छह सांसद और पार्टी के दिग्गज नेता जुटे थे. इस दौरान यूपी में जनवरी से फरवरी के बीच 17 रैलियां करने की रणनीति बनाई गई है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी के बाद की जाएगी. इमरान मसूद ने बताया कि 2027 से पहले कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने की रणनीति बनाई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ