---विज्ञापन---

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बना कंटेनर, टॉयलेट करने उतरे 15 यात्रियों को मारी टक्कर, 6 की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। मथुरा के पास एक कंटेनर ने 15 यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री टॉयलेट के लिए उतरे थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। मथुरा के पास एक कंटेनर ने 15 यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री टॉयलेट करने के लिए उतरे थे। सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों को राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बस नोएडा से आगरा जा रही थी। यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए ड्राइवर ने बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के बीच रोक दिया। बस रुकने के बाद जैसे ही यात्री उतरे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को टक्कर मार दी। इसमें 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान को लेकर नया नियम, हादसे कम करने के लिए लिया गया है फैसला

मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसे में 6 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों में औरेया के सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के असलम, दिल्ली के संतोष का नाम सामने आया है। दो यात्रियों की अभी शिनाख्त हो रही है।

---खबर नीचे जारी है---

हादसे पर सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

ड्राइवर की लापरवाही?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर ने असुरक्षित स्थान पर बस रोकी थी। इसके कारण बड़ा हादसा हो गया। नियमानुसार, एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में ही वाहनों को रोका जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 50 मीटर से कम हुई विजिविलिटी तो रोकी जाएंगी बसें, UP में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

First published on: Feb 07, 2026 08:35 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola