Congress Leader Mohammad Yunus Viral Video: नेताओं के सैक्स स्कैंडल का पर्दाफाश अक्सर सत्ता के गलियारों में भूचाल खड़ा कर देता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश की सियासत में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के बागपत जिला अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस चौधरी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मोहम्मद यूनुस का दावा है कि उन्हें फंसाने के लिए यह झूठा षडयंत्र रचा गया है। यह वीडियो नकली है। मगर वीडियो सामने आते ही कांग्रेस ने उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
PTI की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में मोहम्मद यूनुस एक युवती को बहला कर अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे हैं। युवती बार-बार उनसे कह रही है कि मेरी मम्मी आ जाएंगी, यह गलत है, प्लीज ऐसा मत करो। मगर मोहम्मद यूनुस उसकी एक नहीं सुनते। वो बार-बार युवती से कहते हैं कि बस यह आखिरी बार है। हालांकि यह वायरल वीडियो किस हद तक सच है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- यूपी में एक और एनकाउंटर, एक दर्जन से ज्यादा केस, पुलिस के हत्थे चढ़ा नामी बदमाश
मोहम्मद यूनुस ने दी सफाई
मोहम्मद यूनुस ने इस वीडियो की सच्चाई से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है। उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने उनके खिलाफ यह साजिश रची है। यह उनका वीडियो नहीं है। यह सबकुछ उनकी छवि को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
बागपत एसपी ने दिया बयान
बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि अभी तक इस मामले पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, इसलिए हम एक्शन नहीं ले सकते हैं। अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि अगर मामले पर FIR दर्ज होती है, तभी पुलिस कानूनी रूप से उचित कदम उठा सकती है।
कांग्रेस ने उठाया सख्त कदम
कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि मेरी बात स्टेट प्रेजिडेंट अजय राय से हुई है। उन्होंने मुझे बताया कि मोहम्मद यूनुस चौधरी को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया, जिस पर पार्टी ने तुरंत एक्शन लिया है। इस मामले में आगे क्या करना है, ये भी पार्टी ही तय करेगी।
यह भी पढ़ें- ‘अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CM योगी को जान से मारने की मिली धमकी
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
59 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
10 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
11 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines