'अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', CM योगी को जान से मारने की मिली धमकी

CM Yogi Adityanath Death Threat : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर धमकी मिली। एक शख्स ने मैसेज करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मुंबई और यूपी की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

CM Yogi Aditya Nath

सीएम योगी आदित्यनाथ। (File Photo)

CM Yogi Adityanath Death Threat : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज आया है। शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ को 10 दिन के अंदर इस्तीफा देने के लिए कहा है और इस्तीफा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर धमकी भरा मैसेन आया। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर 10 दिन के अंदर सीएम योगी इस्तीफा नहीं देंगे तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार देंगे। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को भी दी। दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

अलर्ट मोड पर मुंबई-यूपी की पुलिस

विज्ञापन

इस धमकी के बाद बाद मुंबई और यूपी की पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस पता लगा रही है कि किसने यह धमकी भरा मैसेज भेजा है। साथ ही मैसेज किस फोन नंबर से आया, उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। यह पहली बार नहीं है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी मिली, इससे पहले भी इस तरह के फर्जी मैसेज और कॉल आ चुके हैं।

विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें कि एक शख्स ने अप्रैल महीने में डायल 112 पर धमकी भरा मैसेज भेजा था, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मार देंगे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक शख्स ने एक्स पर धमकी दी थी। वह भी मुंबई से पकड़ा गया था। वहीं, फेसबुक पर धमकी देना वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ