गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, पूजा अर्चना के बाद मेरठ में कावड़ियों पर बरसाए फूल

Ghaziabad News: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होने गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन से दूधेश्वर नाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Ghaziabad News, CM Yogi Adityanath, UP CM, Ghaziabad Police, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025, सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम, गाजियाबाद पुलिस

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी

विज्ञापन

Ghaziabad News: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होने गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन से दूधेश्वर नाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी वापस पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचें। यहां वह मोदीपुरम स्थित एनएच 58 पर सीएम योगी हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की।

सीएम योगी पूजा-अर्चना करते हुए

Advertisment

दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह सीएम योगी हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध मंदिर दूधेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दूधेश्वर नाथ मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के दौरान उनके साथ गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी मौजूद रहे।

एनएच 58 पर करेंगे कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा

जानकारी के अनुसार, सीएम योगी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गाजियाबाद हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन में पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचें। बताया जा रहा है कि मेरठ में वह एनएच 58 स्थित मोदीपुरम में सीएम योगी हाइवे से गुजरने वाले कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ