होली पर यूपी के किसानों को CM योगी का बड़ा तोहफा, जानें 'हलधरों' को कैसे मिलेगा लाफ
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने किसानों को राहत देने के लिए फार्म मशीनरी बैंकों (Farm Machinery Bank) की शुरुआत की। इस दौरान सीएम योगी ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान 77 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविवार को सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से पहली बार किसान सरकार के एजेंडे का हिस्सा हैं। यह पीएम मोदी के बाद ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को 51,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान सीएम योगी ने गन्ना किसानों के लिए 77 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाई।
Lucknow | Since independence for first-time farmers are part of govt’s agenda which was possible only after PM Modi. In past 3 yrs, we have transferred Rs 51,000 crores to farmers via PM-Kisan Samman Nidhi:CM Yogi Adityanath at flag-off event of 77 tractors for sugarcane farmers pic.twitter.com/IYRu2y8Vdd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 6, 2023
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के भविष्य में कोई भी गन्ने की खेती करने वाले किसानों का पक्ष लेने की कोशिश नहीं करेगा। सीएम ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जब दुनियाभर में चीनी का उत्पादन और वितरण बंद हो गया था, तब भारत ने चीनी का उत्पादन जारी रखा।
इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि अक्षय ऊर्जा के उपयोग और इस क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश इथेनॉल का शीर्ष उत्पादक बन जाएगा। हमें किसानों के हित के लिए इसे अपनाना चाहिए। जब गन्ने के रूप में इथेनॉल का उत्पादन होगा, तो इसका उपयोग डीजल और पेट्रोल में भी होगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में फार्म मशीनरी बैंक खोले गए हैं। इसके तहत किसान अब किराए पर खेती के लिए मशीनरी ले सकेंगे। किसानों को अब लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। किसान इन बैंकों से ट्रेक्टर समेत अन्य उपकरण किराए पर ले सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: