UP Latest News: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में थे। यहां उन्होंने सनातन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने अयोध्या के अशरफी भवन में महायज्ञ में आहुति देने के बाद उन्होंने कहा कि सनातन ही देश का राष्ट्रीय धर्म है। अयोध्या धाम त्रेता युग की अवधारणा को जिंदा कर रहा है। सीएम ने कहा अगर विश्व को बचाना है तो सनातन धर्म को सुरक्षित करना होगा।
सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा औरंगजेब ने जिन मंदिरों को तोड़ा उनका कुल और वंश खत्म हो गया। आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे हैं, उनकी दुर्गति हो गई। सीएम ने आगे कहा हम विरासत भुलाकर भौतिक विकास नहीं बढ़ा सकते। विरासत और भौतिक विकास में तालमेल जरूरी है।
सनातन की रक्षा हम सभी का दायित्व
भारत की परंपरा और पहचान इष्ट देवों और धर्म स्थलों से है। मूल्यों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेंगे तो भारत बना रहेगा। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में नया विकसित भारत आगे बढ़ रहा है। अगर सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा तो विश्व सुरक्षित रहेगा। सनातन की रक्षा हम सभी का दायित्व है।
ये भी पढ़ेंः Sambhal मंदिर का हुआ सर्वे, जानें क्या साथ लेकर गई ASI की टीम?
यही दुर्गति होनी थी
मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा सनातन धर्म हमेशा से ही वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है। विश्व का कोई भी मजहब, पंत हो सभी को सनातन ने ही सुरक्षा दी है। आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है? पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तो बहुत पहले ही हो चुका है।
सीएम ने कहा कभी राम जन्मभूमि, मथुरा, काशी विश्वनाथ तो कभी संभल, हरिद्वार और भोज में मंदिरों को नष्ट किया गया। जिन लोगों ने हमारे मंदिरों को नष्ट किया उनके वंश और कुल नष्ट हो गए। सीएम ने मुगल शासकों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पता चला है कि औरंगजेब के वंशज आज रिक्शा चला रहे हैं। हमारे मंदिरों को ठेस पहुंचाने वालों की यही दुर्गति होनी थी।
ये भी पढ़ेंः मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं बुरी तरह से घायल
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines