Sambhal मंदिर का हुआ सर्वे, जानें क्या साथ लेकर गई ASI की टीम?
Sambhal Temple: मंदिर और कुएं की खुदाई में संगमरमर की तीन मूर्तियां बरामद हुई थीं। बताया गया था कि ये मूर्तियां मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और गणेश जी की थीं।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Sambhal Temple News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय में प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की एक टीम पहुंची। इस टीम ने मंदिर परिसर में कार्बन डेटिंग से जांच की। बताया जा रहा है कि एएसआई की टीम मंदिर से कुछ मूर्तियों को अपने साथ ले गई है। इससे पहले संभल की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
जानकारी के अनुसार ASI की टीम ने संभल में भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि समेत पांच तीर्थ स्थलों और कुल 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि इस निरीक्षण के दौरान टीम ने ये प्राचीन धार्मिक स्थल कब से हैं? और स्थानीय लोगों में इनकी क्या मान्यता है? समेत अन्य सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश की। अब एएसआई इन सभी मंदिरों पर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: संभल में 4 सदस्यीय ASI टीम द्वारा निरीक्षण जारी।
संभल के DM डॉ राजेंद्र पेंसिया ने कहा, “यह 4 सदस्यीय टीम थी। संभल में 5 तीर्थों और 19 कुओं की ASI द्वारा निगरानी की गई…जो नया मंदिर मिला है उसकी भी निगरानी की गई। सर्वेक्षण 8-10 घंटे चला…जो प्राचीन मंदिर… pic.twitter.com/gPibdDdEc1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
हालांकि इस दौरान नमाजियों की संख्या काफी कम थी। बता दें नमाज शुरू होने से पहले मस्जिद परिसर के पास एक युवक माथे पर तिलक और गले में भगवा रंग का गमछा डालकर पहुंच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों मंदिर और कुएं की खुदाई में संगमरमर की तीन मूर्तियां बरामद हुई थीं। बताया गया था कि ये मूर्तियां मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और गणेश जी की थीं। बता दें स्थानीय पुलिस ने इन मूर्तियों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग के पास भेज दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: