मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं बुरी तरह से घायल

Meerut Stampede in Pradeep Mishra Katha: यूपी के मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए पंडाल में जुटी महिलाएं दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इस दौरान कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हैं।

Meerut Stampede

Meerut Stempede Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई हैं। खबरों की मानें कथा पंडाल के एंट्री गेट पर भीड़ ज्यादा हो गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई महिलाएं एक के ऊपर एक गिरने लगीं। इस हादसे में कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

कैसे मची भगदड़?

खबरों की मानें तो हादसा कथा पंडाल के एंट्री गेट पर हुआ है। भारी संख्या में महिलाएं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थीं। पंडाल लोगों से खचाखच भरा हुआ था। वहीं गेट भी कई महिलाओं की भीड़ इक्ट्ठा थी। इस दौरान अचानक हंगामा मच गया और कुछ महिलाएं भीड़ में गिर पड़ीं। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए काफी पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिस ने भगदड़ पर काबू करने की कोशिश की। मगर इस दौरान कुछ महिलाओं को चोटें भी आ गईं। घायल महिलाओं को फौरन अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घायल महिलाओं की संख्या का अभी तक पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंडाल में घुसने की नाकाम कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भगदड़ में चार महिलाएं घायल हैं। पुलिस या प्रशासन ने औपचारिक रूप से इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। पंडाल में एंट्री गेट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर खड़ी महिलाएं पंडाल में घुसने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान एंट्री गेट पर धक्का मुक्की शुरू हो गई और ऐसे में कई महिलाएं एक के ऊपर एक नीचे गिर पड़ीं।

स्थित नियंत्रण में- SSP

मेरठ के एसएसपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कथा में ज्यादा भीड़ इक्ट्ठा होने से भगदड़ मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी की जान खतरे में नहीं पड़ी है। घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। वहीं अब स्थिति पूरी तरह से पुलिस के कंट्रोल में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ