हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'योगी जी कानपुर में मेरी बेटी का एडमिशन करवा दें', मुख्यमंत्री के पास फरियाद लेकर पहुंची मां

लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ के दौरान कानपुर की एक युवती ने अपनी बेटी के एडमिशन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फरियाद की है। वहीं, सीएम योगी ने भी मां को आश्वासन दिया है और जल्द बेटी को प्रवेश दिलाने की बात कही है।

विज्ञापन

लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की एक युवती मायरा को एडमिशन दिलाने का आश्वासन दिया। कानपुर की एक बच्ची मायरा की मां ने बताया कि वो अपनी बेटी के एडमिशन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध करने आई थी। क्योंकि कानपुर में प्रवेश नहीं मिल पाया था और अब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि उसे दाखिला मिल जाएगा। इस बात से हम दोनों ही बहुत खुश हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दर्शन कार्यक्रम में कानपुर की एक बच्ची मायरा अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची। वहां मायरा से सीएम ने पूछा क्या चाहिए तो उसने कहा कि योगी जी, मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं। मुख्यमंत्री योगी ने बच्ची की बात सुनते ही तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने के बाद अब कितनी कीमत? देखें बड़े शहरों के रेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola