ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने इस मामले में 3 सदस्यीय SIT का गठन किया है और उन्हें 5 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम को हटा दिया गया. शासन ने यह फैसला लिया है.
बता दें कि नोएडा के सेक्टर 150 में युवराज मेहता की गाड़ी पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरी थी. कई कोशिशों के बाद भी युवराज को नहीं बचाया जा सका. युवराज के परिवार और घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने प्रशासन और रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी होने के भी आरोप लगाए हैं.
वहीं, इस घटना के बाद मामला बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया है. सीएम के निर्देश पर घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया है. इस एसआईटी का नेतृत्व मेरठ मंडलायुक्त करेंगे. उनके अलावा मेरठ के एडीजी जोन व चीफ इंजीनियर PWD भी इस एसआईटी का हिस्सा हैं. ये एसआईटी 5 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी.
90 मिनट तक कार की छत पर खड़े रहे युवराज
बताया जा रहा है कि कार के गड्ढे में गिरने के बाद युवराज 90 मिनट तक कार की छत पर खड़े रहे और मदद के लिए चिल्लाते रहे. लेकिन इस दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और घटना के बाद से ही प्रशासन और निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- नोएडा में जान गंवाने वाले इंजीनियर की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अधिकारियों पर कार्रवाई
इस मामले में एक अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं जबकि दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
2 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
3 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
10 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
12 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
12 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines