'...उसकी वही दुर्गति होनी है, जो माफिया की हुई', अयोध्या में बोले CM योगी

CM Yogi Adityanath In Ayodhya : दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या दीयों से जगमग हो उठी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

CM Yogi Aditya Nath BJP INDI Alliance and Congress

CM Yogi Adityanath In Ayodhya : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव कार्यक्रम है। 25 लाख से अधिक दीयों से रामनगरी जगमग हो गई और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे और दीपोत्सव में हिस्सा लिया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले लोगों और संतों का एक ही नारा था- योगी एक काम करो, राम मंदिर का निर्माण करो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से यह कार्य पूरा हुआ और रामलला फिर से अयोध्या में विराजमान हुए। जिस अयोध्या में 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी, वहां बिजली आने लगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया, जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ