UP वालों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने 31 अक्टूबर-एक नवंबर की छुट्टी का दिया तोहफा

UP Government Diwali Gift: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी है। इस घोषणा से प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है। अब पूरे प्रदेश में दो दिन दिवाली की छुट्टी रहेगी।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

विज्ञापन

Yogi Adityanath Government Diwali Gift: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेशवासियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी है। आदेशानुसार, अब 31 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को भी छुट्टी रहेगी। सभी सरकारी दफ्तर और सभी माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे। इस घोषणा को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। वहीं, इस घोषणा से लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब प्रदेश में 31 अक्टूबर और एक नवंबर 2 दिन की छुट्टी हो गई है। वहीं अब सरकारी काम सीधे सोमवार को कराए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:देवेंद्र फडणवीस से लेकर नितिन गडकरी तक…महाराष्ट्र की चुनावी जंग में कौन करेगा कितनी चुनावी सभाएं?

Advertisment

एक दिन स्कूल खुलने से हो रही थी परेशानी

उत्तर प्रदेश में दिवाली की एक नहीं, बल्कि 2 दिन की छुट्‌टी रहेगी। योगी सरकार ने कहा कि 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी दिवाली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। 2 नवंबर की छुट्‌टी है और 3 नवंबर को रविवार है। ऐसे में सरकारी कार्यालय 4 दिन बंद रहेंगे और फिर 4 नवंबर को खुलेंगे।

अब लगातार 4 दिन की छुट़्टी

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 31 अक्टूबर और एक नवंबर की छुट्टी करने का ऐलान किया। अब प्रदेशवासियों को 4 दिन की लगातार छुट्टी मिल गई। 31 अक्टूबर को गुरुवार, एक नवंबर को शुक्रवार, 2 नवंबर को शनिवार, 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री ने छुट्टी का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर दो दिन छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ