उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तमक में BRO का पुल बह गया है. बताया जा रहा है कि एक ही जगह पर तीन बार बादल फटा है. इसकी वजह से तमक के पास उफनती नदी में वैली ब्रिज बह गया, जिसकी वजह से चमोली में नीती घाटी का संपर्क टूट गया है. इस घटना से 17 से ज्यादा गांव प्रभावित हुई हैं. यह जगह जोशीमठ से करीब 37 किलोमीटर आगे है.
अचानक नदी में आया उफान
नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, उफनती नदी के तेज बहाव की चपेट में हाल ही में बना वैली ब्रिज बह गया. पुल के बहने से नीति घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक ही इलाके में तीन बार बादल फटा है. पुल के बहने से ग्रामीणों की आवाजाही के साथ-साथ जरूरी सामान की सप्लाई भी प्रभावित हुई है.
यह भी पढ़ें : छतरी का इतिहास है 4000 साल पुराना, कभी महिलाओं की खूबसूरती में लगाती थी चार चांद
अभी प्रशासन ने लोगों से नीति घाटी की ओर यात्रा नहीं करने की अपील की है. प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बारिश और उफनती नदी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
कैमरे में कैद हुआ हादसा
पुल बहने का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक नदी में पानी आता और लोहे का बने हुए पुल को कागज की तरह अपने साथ ले जाता है. इतना भारी पुल किसी हल्की चीज की तरह पानी पर तैरता हुआ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें : बारिश में हीं क्यों निकलते हैं सांप? जानिए-आपके घर के पास क्या हैं जिससे निकल सकते हैं सांप
चार जिलों में था ‘ऑरेंज अलर्ट’
मौसम विभाग ने रविवार को सोमवार के लिए देहरादून सहित चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था. मौसम विभाग ने कहा था कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गयी थी.
यह भी पढ़ें : इंद्र देव को खुश करने की कोशिश! तेलंगाना सरकार बारिश के लिए कराएगी ‘वरुण यज्ञ’, सूख चुके हैं जलाशय
इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
5 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
10 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
10 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
21 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
23 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines