बारिश में हीं क्यों निकलते हैं सांप? जानिए-आपके घर के पास क्या हैं जिससे निकल सकते हैं सांप

Why Snakes Found Roaming During Rainy Season: क्या आप जानते हैं किन वजहों व गलतियों के कारण बारिश में सांप अपने बिलों से बाहर निकल जाते हैं और घर में भी घुस सकते हैं? आइए जानते हैं कुछ बड़े कारण.

Why Snakes Found Roaming During Rainy Season

बारिश में सांप क्यों ज्यादा दिखाई देते हैं? (Image: AI/Pexels)

Snakes in Monsoon: बारिश के दिनों में घरों में सांपों का घुसना काफी आम है, खासतौर पर गांवों में ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर किन वजहों से सांप घर की तरफ खींचे चले आते हैं? हम आपको इस स्टोरी में ऐसी वजहें बताएंगे, जिसके कारण अक्सर घरों में बारिश के दौरान सांप घुस जाते हैं और घर के किसी कोने में अपना अड्डा जमा लेते हैं. अगर आपके घर के आसपास भी सांप दिखाई देने लगे हैं या फिर आप स्टोरी में दी गई गलती कर रहे हैं, तो अभी आपको सावधान होने की जरूरत है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में क्यों घरों में घुस जाते हैं सांप?

बारिश में सांपों का घरों में घुसने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लेकिन अपने बिल से बाहर निकलने की सबसे आम और बड़ी वजह उनके बिल में पानी का भरना है. दरअसल, सांप जमीन में बिल या फिर पेड़ के गहरे जड़ों के अंदर छिपकर रहते हैं और वहीं शिकार कर खाते हैं, लेकिन जब बारिश के दौरान उनके बिल में पानी भर जाता है, तो उन्हें वो जगह छोड़नी पड़ती है और नई, अंधेरे वाली-सूखी जगह की तलाश में निकल पड़ते है. उनकी यह तलाश उन्हें कई बार इंसानी घरों की ओर ले जाती है, जहां वह कबाड़ या किसी कोने में घुसकर छिप जाते हैं. इतना ही नहीं, इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जो सांपों को घर के आसपास ला सकते हैं.

सांपों को पसंद आते हैं ये पौधे

शायद आपको मालूम न हो, लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके पास रहना सांपों का काफी पसंद होता है. अगर आपके घर के आसपास भी ऐसे पौधे हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि हो सकता है कि सांप बारिश के मौसम में उसी पौधे के आसपास हो. ज्यादातर सांप घनेपन, ठंडक, नमी और छिपने की सुरक्षित जगहों वाले पौधों के पास रहते हैं. इन में केले का पेड़, चमेली का पौधा, लेंटाना, नींबू का पौधा आदि पास अक्सर सांप छिपे रहते हैं.

विज्ञापन

इन कारणों से भी घर के आसपास दिख सकते हैं सांप

इन सबके अलावा घर के पास दिखने का एक बड़ा कारण शिकार भी हो सकता है. अगर आपके घर के आसपास या  घर में चूहे, मेंढक आदि रहते हैं, तो ज्यादा संभावना है कि सांप उनके शिकार के लिए बाहर निकले और आपके घर के अंदर पहुंच जाए. साथ ही, अगर आप घर के बाहर जानवरों के लिए खुले में खाना रखते हैं, तो ख्याल रखें कि शाम होते ही अगर खाना वैसा ही पड़ा रहे, तो उसे वहां से हटा लें, क्योंकि इससे सांप भी वहां आ सकता है. बेहतर रहेगा कि अगर आपको सांप दिखे तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या फिर स्नेक कैचर को दें, ताकि वह उन्हें उनके घर जंगल में छोड़ दे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ