हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'निशू आजाद के साथ मजबूती से खड़े हैं', स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर क्या बोले मंत्री चिराग पासवान?

सीजेपी एक्टिविस्ट निशू आजाद के पिता से मारपीट और पॉडकास्ट में जानलेवा हमले की बात कबूलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है. चिराग ने अपना नाम घसीटे जाने पर आरोपी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने निशु आजाद के परिवार के साथ खड़े होने और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून का मजाक उड़ाना बर्दाश्त नहीं होगा.

विज्ञापन
पॉडकास्ट में जानलेवा हमले की बात कबूलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है. Photo: ANI

सीजेपी (CJP) एक्टिविस्ट निशू आजाद और उनके परिवार से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सख्त तेवर दिखाए हैं. एक पॉडकास्ट में एक व्यक्ति द्वारा मारपीट की बात खुलेआम कबूलने और बड़े नेताओं का नाम घसीटे जाने पर चिराग पासवान ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इस पूरे मामले को देश और कानून व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर बताया है. पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज का नाम लिए बिना कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है. एक व्यक्ति पॉडकास्ट में खुलेआम यह दावा कर रहा है कि उसने किसी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी जान भी जा सकती थी. चिराग ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर इस तरह खुलेआम बयानबाजी करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तो यह देश और जनता के बीच बेहद गलत संदेश पेश करेगा.

‘सोशल मीडिया पर मिल रहीं रेप की धमकियां’, नीशू आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर किए बड़े खुलासे

नाम के दुरुपयोग पर दर्ज कराई शिकायत

केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि संबंधित व्यक्ति ने अपने बयानों में उनके नाम के साथ-साथ कई अन्य राजनीतिक हस्तियों के नामों का भी गलत इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए और मेरे नाम के दुरुपयोग के चलते मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही मैंने दिल्ली पुलिस से इस पूरे मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है.”

विज्ञापन

संजय जी और परिवार को न्याय दिलाने का वादा

चिराग पासवान ने निशू आजाद के पिता संजय जी के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज वह और उनका परिवार जिस मानसिक और शारीरिक स्थिति से गुजर रहे हैं, उसमें वह पूरी तरह उनके साथ हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया, ‘मैं और मेरी पार्टी दोनों मजबूती से संजय जी और उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्हें हर हाल में न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और हम इस जिम्मेदारी को पूरी तरह स्वीकार करते हैं.’ चिराग पासवान ने अंत में दो टूक कहा कि जो शख्स खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है और उसका मजाक बना रहा है, उसके खिलाफ सच सामने लाकर जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का दावा करने पर हिरासत में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola